Friday, September 11, 2026 27.4° Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

Social Media

WhatsApp में आया AI पावर्ड ‘Message Summaries’ फीचर, अब बिना पढ़े जानिए मैसेज का सार

Meta के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए एक बेहद काम का और स्मार्ट फीचर पेश किया है, जिसका नाम है Message Summaries। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस नया फीचर यूजर्स को कई अनरीड मैसेज का त्वरित सारांश देगा, जिससे यूजर्स को एक-एक मैसेज पढ़ने की जरूरत नहीं होगी।

कंपनी के अनुसार, यह सुविधा Private Processing Technology का उपयोग करती है, जो मेटा AI को चैट का सारांश तैयार करने की अनुमति देती है, लेकिन बिना आपकी चैट पढ़े। यानी आपकी प्राइवेसी पूरी तरह सुरक्षित है। WhatsApp या Meta न तो आपके मैसेज पढ़ सकते हैं और न ही सारांश।

Also Read: चुनाव आयोग का नया आदेश: अब 45 दिन बाद डिलीट होंगे वीडियो, बढ़ी राजनीतिक हलचल

कंपनी का दावा है कि यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए मददगार होगा जो मीटिंग में व्यस्त होते हैं, ट्रैवल कर रहे होते हैं या जिनकी चैट बहुत ज्यादा होती है।

यह फीचर डिफॉल्ट रूप से एक्टिव नहीं है। यूजर्स अपनी सुविधा और इच्छा के अनुसार इसे ऑन या ऑफ कर सकते हैं। शुरुआत में इसे अमेरिका में अंग्रेजी भाषा में रोल आउट किया गया है। कंपनी ने बताया है कि इसे साल के अंत तक अन्य भाषाओं और देशों में भी लॉन्च किया जाएगा।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *