Friday, September 11, 2026 27.3° Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

Uncategorized

यूपी के यात्रियों की दिवाली पर मुश्किलें: आसमान छूता किराया, ट्रेनों में लंबी वेटिंग

दिवाली और छठ पर्व नजदीक आते ही उत्तर प्रदेश से बाहर काम करने वाले लोगों के लिए घर लौटना अब बेहद कठिन और महंगा होता जा रहा है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग के कारण यात्रियों को हवाई सफर का सहारा लेना पड़ रहा है, लेकिन हवाई टिकटों के दाम आसमान छूने लगे हैं।

लखनऊ से मुंबई जाने वाली फ्लाइट का किराया अब ₹25,723 तक पहुंच गया है, जबकि आम दिनों में यह ₹5,000 में मिल जाता था। इसी तरह लखनऊ से दिल्ली का किराया बढ़कर ₹22,165 तक पहुंच गया है, जो आमतौर पर ₹3,000 के आसपास होता है।

एयरलाइन कंपनियों के मुताबिक,

लखनऊ–मुंबई (26 अक्टूबर) इंडिगो की सीधी उड़ान का किराया ₹24,336,

एअर इंडिया एक्सप्रेस का ₹22,085,

और एअर इंडिया का ₹25,723 तक पहुंच गया है।

वहीं, लखनऊ–दिल्ली रूट पर एअर इंडिया की सीधी उड़ान ₹15,523 और इंडिगो की सुबह की फ्लाइट ₹8,248 में मिल रही है।
लखनऊ–बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर का किराया ₹16,301, इंडिगो का ₹20,992 और एअर इंडिया एक्सप्रेस का ₹22,165 तक पहुंच गया है।

स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी का इंतजार
दशहरा गुजर चुका है और दीपावली सिर पर है, लेकिन उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा भेजे गए 52 स्पेशल ट्रेनों के प्रस्ताव को अब तक बोर्ड से मंजूरी नहीं मिली है। अफसरों ने ट्रेनों की टाइम टेबल और रैक-बोगियों की व्यवस्था पूरी कर ली है, लेकिन अनुमति न मिलने से ट्रेनें पटरी पर नहीं उतर पा रही हैं।

लखनऊ मंडल के वरिष्ठ डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि प्रस्ताव भेजा गया है, मंजूरी मिलते ही ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

जल्द मंजूरी न मिली तो बढ़ेंगी दिक्कतें
दैनिक यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एस.एस. उप्पल का कहना है कि यात्रियों को पहले से ही कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। अगर जल्दी मंजूरी नहीं मिली, तो त्योहारों पर घर लौटने वालों की परेशानियां और बढ़ेंगी।

इन रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें (प्रस्तावित)
लखनऊ से पटना, कोलकाता, चंडीगढ़, जम्मू, अहमदाबाद, दिल्ली और मुंबई समेत कई बड़े शहरों के लिए 52 स्पेशल ट्रेनों का संचालन प्रस्तावित है। इससे हजारों यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *