📅 Tuesday, July 14, 2026 ☁ 30°C · Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

Uncategorized

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत शिरोमणि साईं चांडूराम जी को दी अंतिम श्रद्धांजलि, श्रद्धालुओं में दिखा गहरा भावनात्मक माहौल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को लखनऊ स्थित शिव शांति आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने आश्रम के पीठाधीश्वर संत शिरोमणि साईं चांडूराम जी के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने संत के पार्थिव शरीर पर केसरिया अंग वस्त्र ओढ़ाया और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने संत के अनुयायियों और श्रद्धालुओं के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि साईं चांडूराम जी का निधन आध्यात्मिक समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

गौरतलब है कि संत शिरोमणि साईं चांडूराम जी का बुधवार को ब्रह्मलीन हो गए थे। मुख्यमंत्री ने बुधवार को ही सोशल मीडिया पर संवेदना संदेश साझा करते हुए लिखा था –सिंधी समाज के प्रमुख धर्मगुरु, पूज्य श्री शांति आश्रम के पीठाधीश्वर, संत शिरोमणि श्री साईं चांडूराम साहिब जी का निधन अत्यंत दुखद है। भगवान झूलेलाल से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और उनके अनुयायियों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संत शिरोमणि के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। श्रद्धालुजन एवं अनुयायियों ने संत के दिखाए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को समाज में प्रसारित करने का संकल्प लिया।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *