📅 Tuesday, July 14, 2026 ☁ 31°C · Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

अपराध की गूंज (Crime)

राजा रघुवंशी हत्याकांड: इंदौर से गिरफ्तार हुआ आरोपी प्रॉपर्टी डीलर, शिलांग पुलिस की बड़ी कार्रवाई

इंदौर/शिलांग — राजा रघुवंशी हत्याकांड में रविवार को एक बड़ा अपडेट सामने आया है। शिलांग पुलिस ने इंदौर के महालक्ष्मी नगर से प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स को गिरफ्तार किया है। जेम्स पर आरोप है कि उसने मृतक राजा और उसकी साथी सोनम के किराए के फ्लैट से एक देसी पिस्तौल, ₹5 लाख नकद, कपड़े और सोने के गहने गायब किए थे।

पुलिस ने इस मामले में एक सुरक्षा गार्ड को भी गिरफ्तार किया है, जो जेम्स की मदद कर रहा था। दोनों को इस केस में सह-आरोपी बनाया गया है।

अतिरिक्त डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि सिलोम जेम्स को शनिवार रात महालक्ष्मी नगर से हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया और कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया। अब पुलिस उसे शिलांग ले जाने की तैयारी कर रही है।

Also Read: चुनाव आयोग का नया आदेश: अब 45 दिन बाद डिलीट होंगे वीडियो, बढ़ी राजनीतिक हलचल

इंदौर में पिछले पांच दिनों से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) जांच कर रही है, जिसमें सोनम के किराए के फ्लैट पर खास ध्यान दिया जा रहा है। आरोप है कि सोनम, गिरफ्तारी से बचने के लिए इसी फ्लैट में छिपी थी। पुलिस को एक ऐसे बैग की तलाश है जिसमें देसी पिस्तौल और नकदी कपड़ों में लपेटकर रखी गई थी।

संदेह की शुरुआत तब हुई जब जेम्स ने 13 जून को मीडिया के सामने आकर कहा कि वह आरोपी विशाल को पहचानते हैं। हालांकि, SIT को मिली CCTV फुटेज में जेम्स 10 जून को अपनी कार में एक बैग ले जाते दिखाई दे रहे हैं।

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

जांच में यह भी सामने आया कि जिस फ्लैट से सामान गायब हुआ, वह जेम्स ने विशाल के लिए किराए पर लिया था। बाद में सोनम उसी फ्लैट में रहने लगी थी। पुलिस का दावा है कि 8 जून को सोनम फ्लैट में वह बैग छोड़कर गाजीपुर चली गई थी, जिसे जेम्स ने 10 जून को डुप्लीकेट चाबी से फ्लैट खोलकर निकाल लिया।पुलिस को शक है कि जेम्स ने जानबूझकर बिल्डिंग में सिक्योरिटी कैमरे भी लगवाए थे, ताकि अपनी गतिविधियों को छिपा सके।


( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *