Friday, September 11, 2026 27.4° Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

AdministrationGovernmentSocial Mediaबड़ी खबर

परीक्षा की तैयारी की जेल में !

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 में जेल में निरुद्ध बंदी परीक्षार्थियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं राज्यमंत्री सुरेश राही ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कारागार मंत्री ने कहा कि यह परीक्षा परिणाम बंदियों के पुनर्वास और सुधार के प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। योगी सरकार बंदियों के शिक्षा और सुधार के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस दिशा में और अधिक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आगरा, एटा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, बिजनौर, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, कानपुर नगर, फर्रूखाबाद, इटावा, झांसी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अयोध्या, बहराइच, गोरखपुर, वाराणसी जेल के बंदियों ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इन सभी ने परीक्षाओं की तैयारी जेल में रहकर की थी। इन्हें जेल प्रशासन के द्वारा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं थीं।

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, दृढ़ संकल्प, अनुशासन और शिक्षकों व अभिभावकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कामना की कि यह छात्र-छात्राएं भविष्य में नई ऊंचाइयां प्राप्त करें और देश व प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज में सकारात्मक बदलाव और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *