📅 Tuesday, July 14, 2026 ☁ 32°C · Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

Social Media

कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित की सगाई, सपा नेता दीपक गिरी से जल्द करेंगी शादी

किसान आंदोलन में अपने दमदार भाषणों से चर्चा में आईं कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह कोई भाषण या वीडियो नहीं, बल्कि उनकी शादी की खुशखबरी है।

पूनम पंडित ने अचानक सोशल मीडिया पर अपनी सगाई का ऐलान करते हुए सपा नेता दीपक गिरी के साथ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा—

“इस दिन का सभी को इंतजार था… सब पूछते थे कि आप शादी कब कर रहे हैं। तो ये इंतजार खत्म हुआ। कल मवाना में हमारी सगाई हुई थी, देर से फ्री हुए इसलिए आज आप सबके साथ फोटो साझा कर रही हूं।”

जानकारी के मुताबिक, दीपक गिरी समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष हैं, जबकि पूनम पंडित कांग्रेस से विधानसभा प्रत्याशी रह चुकी हैं। दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

हाल ही में पूनम ने रूरल यूथ गेम्स के तहत 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग रेंज में गोल्ड मेडल जीतकर नया कीर्तिमान भी बनाया था।

पूनम के परिवार की बात करें तो उनके पिता विनोद पंडित का निधन हो चुका है। उनकी बहन संध्या पंडित शादीशुदा हैं, जबकि भाई पिंटू मेरठ की एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। आर्थिक रूप से सीमित परिवार से आने के बावजूद पूनम ने अपने संघर्ष और मेहनत से न सिर्फ किसान आंदोलन में पहचान बनाई, बल्कि समाज में अपनी अलग पहचान भी कायम की है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *