📅 Wednesday, July 15, 2026 ☁ 28°C · Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

GovernmentSocial Media

अखिलेश यादव ने लगाए भाजपा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप !

राजनीती में इन दिनों भाजपा और पीडीए के बीच जमकर नोकझोक हो रही है खासकर जाती जनगणना के मुद्दे पर , सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जातीय जनगणना में भाजपा कोई गड़बड़ी न कर पाए, इसके लिए सतर्क रहना है। पीडीए समाज को भाजपा की धांधली पर नजर रखनी है, जिससे जातीय जनगणना ईमानदारी से हो और सच्चे आंकड़े भी आएं। सपा ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए। आगे कहा की किसानों की फसलों की खरीद में भारी भ्रष्टाचार चल रहा है। धान खरीद में भ्रष्टाचार का कागजों में रिकॉर्ड है, विधानसभा से लेकर कई प्लेटफार्म पर शिकायत हुई, लेकिन लूट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है।
बुंदेलखंड में मूंगफली खरीद में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। भाजपा के कार्यकर्ताओं और बिचौलियों ने मुनाफा कमाया। अब गेंहू खरीद में बड़े पैमाने पर धांधली हो रही है। किसानों का गेहूं उद्योगपतियों के लिए आढ़तियों के माध्यम से खरीदा जा रहा है। सरकार ने पाबंदी लगा दी है।

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को अपमानित कर रही है। सवाल पूछने पर एफआईआर करा रही है। आंदोलन करने पर पगड़ी उछाली जाती है। गाजीपुर से गाजियाबाद तक कई मौकों पर भाजपा ने किसानों को अपमानित करने का काम किया है। इस अवसर पर नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि सिद्धार्थनगर जिले में बिना धान और गेंहू खरीदे 64 करोड़ रुपये खातों में भेज दिया गया। इसमें सबसे ज्यादा पैसा पाने वाले भाजपा के लोग हैं। जहा एक तरफ किसान भाजपा से परेशान है तो वही लखनऊ में भी भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगो के लिए भाजपा से अपील कर रहे है अब ऐसे में देखने वाली बात ये होगी की कब तक सरकार किसानो की समस्या का हल कर पाती है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *