📅 Thursday, July 16, 2026 ☁ 27°C · Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

AdministrationGovernmentSocial Media

लखनऊ से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट हुई बंद ये है वजह !

पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश में इतना खौफ है की फ्लाइट्स को भी कुछ दिनों के लिए रोक दिया गया है आपको बता दे की उत्तर प्रदेश के लखनऊ से जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के लिए सीधी फ्लाइट को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है. ये उड़ान महज 35 दिन पहले ही शुरू की गई थी और अब इसे सोमवार से बंद भी कर दिया गया है.राजधानी से श्रीनगर की इकलौती सीधी उड़ान सोमवार से बंद कर दी गई है। यह उड़ान सेवा 35 दिन पहले शुरू हुई थी। एयरलाइन ने फिलहाल इसे अस्थायी तौर पर बंद किया है। यही वजह है कि शुरुआती बीस दिनों में विमान की बुकिंग दोनों ओर से फुल रही। पहलगाम आतंकी हमले के बाद इस विमान को यात्री मिलने कम हो गए थे।

सूत्र बताते हैं कि एयरलाइन रूट व यात्रियों की मांग का सर्वेक्षण करेगी। जून तक डिमांड नहीं मिली तो सेवा को स्थायी तौर पर बंद किया जाएगा। बीते 29 मार्च से लखनऊ से नागपुर के बीच संचालित एक मात्र सीधी उड़ान सेवा भी बंद हो चुकी है। अमौसी एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट दो घंटे में यात्रा पूरी करती थी।

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

सीधी उड़ान की वजह से सामान्य दिनों में छह से आठ हजार रुपये में टिकट मिल जाते थे, जो काफी किफायती था। पहलगाम हमले के बाद श्रीनगर से आने वाली उड़ानों का किराया 25 हजार रुपये तक पहुंच गया था।लखनऊ से श्रीनगर की इंडिगो फ्लाइट में 180 यात्रियों के बैठने की सुविधा थी। पहलगाम की घटना के बाद विमान को गत दिवस महज 35 यात्री ही मिले थे।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *