Friday, September 11, 2026 27.2° Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

Uncategorized

यूपी सरकार का बड़ा फैसला: पीआरडी जवानों का भत्ता बढ़ा, लेखा परीक्षा सेवा के पदों का पुनर्गठन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 34,092 पीआरडी जवानों के लिए योगी सरकार ने राहत भरी खबर दी है। मंगलवार को लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक में पीआरडी जवानों के भत्ते में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। अब उन्हें पहले के 395 रुपए की बजाय 500 रुपए प्रतिदिन भत्ता मिलेगा, यानी 105 रुपए की सीधी बढ़ोतरी। सरकार के इस फैसले से हजारों जवानों को सीधा लाभ मिलेगा।

बैठक में वित्त विभाग का प्रस्ताव भी पारित किया गया। इसके तहत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सहकारी समितियां एवं पंचायत लेखा परीक्षा सेवा नियमावली 2025 के पुनर्गठन को मंजूरी मिली। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि पहले पदों की संरचना में असंतुलन था, जिसमें प्रमोशन के पद ज्यादा और नीचे के पद कम थे। अब इस ढांचे को संतुलित करते हुए कुल 1307 पदों में से 150 पदों को उच्चीकृत कर 405 सहायक लेखा परीक्षाधिकारी पद बनाए गए हैं, जबकि 464 पदों को निम्नीकृत कर लेखा परीक्षक के 900 पद सृजित किए गए हैं।इस पुनर्गठन से प्रशासनिक कार्यों में अधिक दक्षता और अवसरों की समानता सुनिश्चित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *