📅 Thursday, July 16, 2026 ☁ 32°C · Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

Uncategorized

“जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण में जालौन बना प्रदेश में सिरमौर, विकास और राजस्व कार्यों में शानदार प्रदर्शन”

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण और विकास कार्यों को गति देने के लिए जिलों के अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए थे। इसमें प्रत्येक जिले के आला अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई कि वे चाहे राजस्व संबंधी समस्याएं हों या विकास कार्य, उन्हें प्राथमिकता देते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें।

आज इसी दिशा में जिलों के प्रदर्शन की रेटिंग जारी की गई, जिसमें राजस्व कार्यों में उत्तर प्रदेश में जालौन जिला प्रथम स्थान पर रहा। वहीं विकास कार्यों में जालौन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिससे यह साबित हुआ कि जिले ने दोनों ही क्षेत्रों में बेहतरीन संतुलन और कार्य निष्पादन किया है।

Also Read: लखनऊ में सीएम युवा उद्यमी योजना लक्ष्य से दूर, बैंकों की ढिलाई से सिर्फ 25% को ही मिला कर्ज

विकास एवं राजस्व कार्यों की संयुक्त रेटिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले जिले:

प्रथम स्थान – जालौन

द्वितीय स्थान – अंबेडकर नगर

तृतीय स्थान – शाहजहांपुर

चतुर्थ स्थान – हमीरपुर

छठा स्थान – झाँसी

इसके अतिरिक्त हमीरपुर जिले ने चौथे स्थान पर रहते हुए भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की है।

यह रेटिंग प्रदेश में प्रशासन की जवाबदेही और कार्यकुशलता को दर्शाने वाली एक अहम पहल है। जालौन जैसे जिलों की इस सफलता ने बाकी जिलों के लिए एक नई कार्य संस्कृति और प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *