📅 Thursday, July 16, 2026 ☁ 29°C · Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

Uncategorized

काशी में विकास का उत्सव: पीएम मोदी ने दी 4000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, बोले – “काशी हमार हौ, हम काशी के हईं”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह वाराणसी पहुंचे। यह दौरा उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के बाद पहली बार हुआ। बाबतपुर एयरपोर्ट से पीएम मोदी हेलिकॉप्टर द्वारा मेंहदीगंज स्थित जनसभा स्थल पहुंचे। यहाँ उन्होंने करीब 4000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने तीन बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड और तीन जीआई उत्पादों के प्रमाणपत्र भी प्रदान किए।

पीएम मोदी ने कहा कि आज महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती भी है, जिनका जीवन नारी सशक्तिकरण और सामाजिक चेतना को समर्पित रहा। उन्होंने कहा, “हम उनके विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं। काशी अब केवल पुरातन नहीं, बल्कि प्रगतिशील भी है। यह पूर्वांचल के आर्थिक नक्शे के केंद्र में है।”

प्रधानमंत्री ने जनसभा में कहा,
“काशी हमार हौ, हम काशी के हईं। संकटमोचन के दर्शन का सौभाग्य मिला। हम ई प्रेम के कर्जदार हईं।”
उन्होंने काशीवासियों को विकास योजनाओं के लिए बधाई दी और कहा कि इन परियोजनाओं से हर घर, हर गांव, हर युवा को बेहतर सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश जीआई टैग में देश में नंबर एक स्थान पर है। आज यहां 21 प्रमाणपत्र दिए जा रहे हैं। उन्होंने पीएम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिल्पकारों को आपने नई पहचान दी है।

प्रधानमंत्री ने अपने दौरे में सामूहिक दुष्कर्म की हालिया घटना पर अधिकारियों से जानकारी ली और सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया।

सभा स्थल पर सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। इसी बीच रामभक्त शशांक नामक युवक पीएम मोदी का पोस्टर लेकर नई सड़क, वाराणसी से जनसभा स्थल तक पहुँचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *