📅 Wednesday, July 15, 2026 ☁ 30°C · Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

Uncategorized

आई से बना डाला पत्नी का अश्लील वीडियो,

आगरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तकनीक का शर्मनाक और खतरनाक इस्तेमाल करते हुए एक शख्स ने अपनी पत्नी को बदनाम करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से उसका डिपफेक अश्लील वीडियो बना डाला। आरोप है कि आरोपी पति ने वह फर्जी वीडियो अपनी साली को भेजा और अन्य रिश्तेदारों को भी दिखा कर पत्नी की छवि धूमिल करने की कोशिश की।

पीड़िता ने इस मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाना, आगरा में दर्ज कराई है, जहां पुलिस अब डिजिटल साक्ष्य जुटाकर जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता की शादी 2014 में मथुरा निवासी एक व्यक्ति से हुई थी, लेकिन बीते 6 महीने से वह पति के मानसिक उत्पीड़न और प्रताड़ना से तंग आकर मायके में रह रही थी।

इससे नाराज़ पति ने अब बदला लेने के इरादे से एआई टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग करते हुए पत्नी की तस्वीरों से डिपफेक वीडियो तैयार किया और उसे फैलाना शुरू कर दिया। महिला को डर है कि वह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल किया जा सकता है।

Also Read: चुनाव आयोग का नया आदेश: अब 45 दिन बाद डिलीट होंगे वीडियो, बढ़ी राजनीतिक हलचल

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने यह वीडियो बनाकर पत्नी के रिश्तेदारों को भी भेजा जिससे महिला को समाज में शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। यह मामला सिर्फ तकनीकी अपराध नहीं, बल्कि महिला की गरिमा, सम्मान और सुरक्षा से जुड़ा गंभीर अपराध बन गया है।

फिलहाल पुलिस डिजिटल साक्ष्य एकत्र कर रही है और आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट, IPC की धाराओं और महिला सम्मान से जुड़े कानूनों के तहत कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *