📅 Wednesday, July 15, 2026 ☁ 32°C · Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

Uncategorizedसत्ता का संग्राम (Politics)

भाजपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित, कानून व्यवस्था चरमराई: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। बहन-बेटियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं, और हर दिन अलग-अलग जिलों में जघन्य घटनाएं हो रही हैं। कानून व्यवस्था इतनी बदहाल हो चुकी है कि अपराधियों में पुलिस का कोई डर नहीं रह गया है।

महिला सुरक्षा केवल नारों तक सीमित
श्री यादव ने प्रयागराज में हुई एक बेटी की नृशंस हत्या का जिक्र करते हुए सवाल किया कि क्या दोषियों पर कोई सख्त कार्रवाई होगी? उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा का मुद्दा भाजपा के केवल खोखले नारों तक सीमित रह गया है। प्रदेश में दुष्कर्म, छेड़खानी और हत्या की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे यह साफ है कि भाजपा सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’ का दावा पूरी तरह विफल हो चुका है।

महिला अधिकारी-कर्मचारी भी असुरक्षित
अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिला कर्मचारियों और अधिकारियों का भी उत्पीड़न हो रहा है। वाराणसी की महिला डिप्टी जेलर की घटना इसका ताजा उदाहरण है, जो बताता है कि प्रदेश में महिलाएं कितनी असुरक्षित हैं।

समाजवादी सरकार में महिला सुरक्षा के लिए उठाए थे ठोस कदम
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए गए थे। ‘वीमेन हेल्पलाइन 1090’ सेवा शुरू की गई थी, जिससे महिलाएं सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकती थीं और सुरक्षा प्राप्त कर सकती थीं। लेकिन भाजपा सरकार ने इसे निष्प्रभावी बना दिया। इसी तरह ‘डायल 100’ सेवा को भी कमजोर कर दिया गया।

राजस्थान सरकार ने अपनाया ‘1090 मॉडल’
समाजवादी पार्टी के शासनकाल में शुरू किए गए ‘1090 महिला सुरक्षा मॉडल’ को अब राजस्थान सरकार अपना रही है। श्री यादव ने आशा जताई कि इससे राजस्थान में महिलाओं की सुरक्षा की प्रभावी और सार्थक व्यवस्था बनेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से महिलाओं के आत्मविश्वास और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है, और सकारात्मक राजनीति के लिए प्रेरणा देती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *