📅 Thursday, July 16, 2026 ☁ 31°C · Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

AdministrationSocial Media

बालकनी से गिरते गमले बन सकते हैं जानलेवा, लखनऊ में AOA और बिल्डर्स को जिम्मेदारी निभाने के निर्देश !

लखनऊ क्षेत्र में निर्मित समस्त अपार्टमेंटों के अधिकांश अध्यासियों द्वारा अपनी बालकनी को सजाने के लिए गमले लगाये जाते हैं, अगर किन्हीं परिस्थितियोंवश वह गमला गिर जाए तो नीचे चल रहे किसी व्यक्ति को गंभीर चोट भी आ सकती है और गम्भीर हादसा भी हो सकता है, जैसा कि पुणे की हाईराइज बिल्डिंग की बालकनी से गमला गिरने से एक बच्चे की दर्दनाक मृत्यु हो गयी है। फ्लैट स्वामियों द्वारा बालकनी में एवं पैरापेट वॉल या रेलिंग पर कोई भी गमला न रखें, यदि किसी फ्लैट स्वामी द्वारा बालकनी में एवं पैरापेट वॉल या रेलिंग पर कोई भी गमला आदि रखा जाता है, तो फ्लैट मालिक के विरूद्ध सोसाइटी की AOA (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) द्वारा विधिक कार्यवाही की जाये तथा AOA (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) द्वारा कोई यथोचित कार्यवाही नहीं की जाती है और अपार्टमेंट में उपरोक्त प्रकार की कोई घटना घटित होती है, तो अध्यक्ष, सचिव, बिल्डर और संबंधित फ्लैट मालिक के विरूद्ध सक्षम अधिकारी के स्तर से विधिक कार्यवाही की जायेगी।

जहां पर AOA (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) नहीं बना है, वहां पर विकासकर्ता (बिल्डर) की जिम्मेदारी होगी कि वह किसी भी अध्यासी को बालकनी में एवं पैरापेट वॉल या रेलिंग पर कोई भी गमला न रखा जाना सुनिश्चित करें।

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

सोसाइटी की AOA की यह जिम्मेदारी होगी कि वह लोगों को इस बारे में जागरूक करें। वह सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज भेजकर, नोटिस बोर्ड पर सूचना लगाकर और लोगों से बात कर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बालकनी की पैरापेट वॉल पर गमले न रखे।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *