Friday, September 11, 2026 27.2° Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

EntertainmentSocial Media

महाकुंभ में फेमस हुई मोनालिसा का पहला म्यूजिक वीडियो हुआ लॉन्च !

2024 का महाकुम्भ हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण धार्मिक उत्सव है ये महाकुम्भ पिछले साल प्रयागराज में लगा था और बहुत ही बड़े स्तर पर इसका आयोजन किया गया था, इस महाकुम्भ को देखने के लिए देश दुनिया से लोग आये हुए थे जिसमे से कुछ चुनिंदा लोग महाकुम्भ में फेमस भी हुए थे उन्ही में से एक थी मोनालिसा जो अपनी खूबसूरत आँखो की वजह से महाकुम्भ में चर्चा का विषय बानी रही और इस महाकुम्भ ने मोनालिसा की जिंदगी बदल के रख दी अब आपको बताते है कैसे, माला बेचने आई मोनालिसा की तो किस्मत ही बदल गई.

मोनालिसा की प्यारी आंखों ने लोगों का ध्यान खींचा और वह रातोंरात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. यहां तक कि लोग उन्हें ‘वायरल गर्ल’ के नाम से जानने लगे. मोनालिसा को फिल्म को ऑफर मिल गया और इसके बाद वह एक्टिंग क्लास लेने लगीं. फिलहाल, मोनालिसा इन दिनों अपने डेब्यू म्यूजिक वीडियो को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. इस म्यूजिक वीडियो से उनका फर्स्ट लुक सामने आया है. मोनालिसा के साथ उनके पहले म्यूजिक वीडियो में एक्टर उत्कर्ष सिंह नजर आने वाले हैं. पिछले दिनों मुंबई पहुंची थीं और उनके तमाम वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे.

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

वह अपने डेब्यू म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के लिए मायानगरी पहुंची थीं. अब मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पहले म्यूजिक वीडियो की झलक दिखाई है. इस तरह से ‘वायरल गर्ल’ का फर्स्ट लुक सामने आया है. मोनालिसा की व्हाइट सूट में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं. वहीं, खुले बाल और कानों में झुमके उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं. मोनालिसा के साथ उनको को-स्टार उत्कर्ष सिंह भी दिखाई दे रहे हैं. ‘वायरल गर्ल’ की पहली झलक देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं और उनके म्यूजिक वीडियो का इंतजार कर रहे हैं. इसके साथ ही मोनालिसा की इंस्टाग्राम पर पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *