📅 Tuesday, July 14, 2026 ☁ 30°C · Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

EntertainmentSocial Media

एजाज खान को ‘हाउस अरेस्ट’ में अश्लील कॉन्टेंट के लिए पुलिस ने भेजा समन !

आज के समय में लोग वायरल होने के लिए कुछ भी कर रहे हैं सारी हदे पार कर रहे हैं जिसका सीधा असर आने वाली पीड़ी पर पड़ रहा हैं, आप सभी ने रियलिटी शो हाउस अरेस्ट के बारे में तो सुना ही होगा इस शो में जमकर अश्लीलता परोसी जा रही हैं और इस शो को होस्ट कर रहे थे बिग बॉस 7 में नजर आ चुके एक्टर ऐजाज खान जिन्होंने अपने शो की खुद ही धज्जिया उड़वा ली दरअसल, ऐजाज खान पर एक महिला ने रेप के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। आरोप हैं कि ऐजाज ने शादी और रियलिटी शो हाउस अरेस्ट में कास्ट करने का झांसा देते हुए महिला से जबरदस्ती संबंध बनाए। बता दें, ऐजाज खान के खिलाफ पहले ही शो ‘हाउस अरेस्ट’ के जरिए अश्लीलता फैलाने के आरोप में शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने चारकोप पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। ऐजाज खान ने 25 मार्च को महिला से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। महिला का दावा है कि ऐजाज खान ने कई बार उनके साथ जबरदस्ती की है। ऐजाज ने उनसे कहा था कि उनके धर्म में 4 शादियां करने की इजाजत है, ऐसे में वो उनकी पूरी जिम्मेदारी उठाएंगे। ऐजाज खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 63, 64 (2M), 69 और 74 के तहत शिकायत दर्ज हुई है।

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

शिकायत करने वाली महिला की उम्र 30 साल बताई जा रही है। ऐजाज खान को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। राष्ट्रीय महिला आयोग का कहना है कि इस तरह का शो महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है और इसे मनोरंजन के नाम पर यौन उत्पीड़न कहा जाता है। उन्होंने कहा अगर जांच के दौरान लगे आरोपों की पुष्टि होती है, तो यह भारतीय न्याय संहिता, 2023 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत एक गंभीर आपराधिक मामला बन सकता है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *