Friday, September 11, 2026 27.2° Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

AdministrationGovernmentSocial Mediaबड़ी खबर

आतंकी हमले के बाद आई रिपोर्ट को लेकर आलोचना में घिरा, अमेरिका का ये न्यूज़ पेपर !

अमेरिकी अखबार ने विशेषज्ञों और राजनयिकों के हवाले से ये बात पता चली है कि, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत जल्द ही पाकिस्तान पर हमला कर सकता है। अमेरिकी अखबार का दावा है कि भारत पाकिस्तान पर जवाबी हमला करने के लिए आधार तैयार कर रहा है। माना भी जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल असीम मुनीर के आदेश पर आतंकियों ने हमला किया, क्योंकि वह पाकिस्तान की सत्ता पर नियंत्रण हासिल करना चाहते हैं। दावा किया जा रहा है कि भारत ने विभिन्न राजनयिकों को आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने की कुछ खुफिया जानकारियां दी हैं। इनमें अपराधियों के चेहरे की पहचान करने वाले डेटा शामिल हैं, जिनके बारे में भारत का कहना है कि वे पाकिस्तान से जुड़े हैं।

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

अमेरिकी अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में इस वक्त जब कई संघर्षों की वजह से अराजकता फैली हुई है, तब भारत को अपनी कार्रवाई को जायज ठहराने के लिए कोई सफाई देने की जरूरत भी महसूस नहीं हो रही। बता दें कि पश्चिम एशिया में करीब 18 महीने से इस्राइल और हमास के बीच हिंसक संघर्ष हो रहा है। इसमें अब तक 50 हजार से अधिक लोग हताहत हो चुके हैं। रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुई लड़ाई को अब तीन साल से भी अधिक वक्त बीत चुका है। दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम के प्रयास किए जा रहे हैं, हालांकि अब तक 10 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और निकट भविष्य में संघर्ष थमने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। इससे पहले इस इस न्यूज़ पेपर पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ी एक अन्य रिपोर्ट को लेकर चर्चा में रहा था। बीते हफ्ते जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर जारी एक रिपोर्ट में अखबार ने बर्बर आतंकी वारदात को ‘उग्रवादी’ हमला बताया था।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *