📅 Wednesday, July 15, 2026 ☁ 28°C · Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

Social Media

भगत सिंह की दुर्लभ वीडियो फुटेज के लिए ब्रिटेन से सहयोग मांगेगा पंजाब

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की दुर्लभ वीडियो फुटेज उपलब्ध कराने के लिए ब्रिटेन के शीर्ष कानूनविदों से समर्थन की अपील की। अपने सरकारी आवास पर इंग्लैंड और वेल्स की बार काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल से हुई मुलाकात में उन्होंने कहा कि भारत के पास भगत सिंह की कोई भी वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं है, जबकि जानकारी के अनुसार स्कॉटलैंड यार्ड के पास उनकी गिरफ्तारी और मुकदमे की सुनवाई से जुड़ी वीडियो फुटेज सुरक्षित हो सकती है।

मुख्यमंत्री ने इसे पूरे देश, विशेषकर पंजाबियों के लिए असाधारण महत्व का विषय बताते हुए कहा कि राज्य सरकार इस फुटेज को भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनाने के इरादे से प्राप्त करने के प्रयास कर रही है। उन्होंने बार काउंसिल से इसे मानवहित और राष्ट्रीय गौरव से जुड़े प्रयास में सहयोग देने की अपील की।

आर्थिक सहयोग के विषय पर भगवंत मान ने ब्रिटिश निवेशकों को पंजाब में निवेश के लिए प्रेरित करने में भी मदद की मांग की। उन्होंने बताया कि राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रसंस्करण और ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों में निवेश की बड़ी संभावनाएं उपलब्ध हैं और इनसे निवेशकों को उत्कृष्ट लाभ प्राप्त हो सकता है। इस दौरान उन्होंने मार्च में होने जा रहे ‘इन्वेस्ट पंजाब सम्मेलन’ में ब्रिटिश निवेशकों को भाग लेने का निमंत्रण भी दिया।

इंग्लैंड और वेल्स की बार काउंसिल की चेयर बारबरा मिल्स के.सी., सलाहकार प्रीन ढिल्लों-स्टार्किंग्स, कंसल्टेंट मेलिशा चार्ल्स और बैरिस्टर बलजिंदर बाठ सहित प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और राज्य की आर्थिक उन्नति तथा जनकल्याण के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *