Friday, September 11, 2026 27.3° Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

बड़ी खबर

अमृतसर–सहरसा गरीब रथ ट्रेन में आग, एक महिला झुलसी — बड़ा हादसा टला

अमृतसर से बिहार जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस (12204) में फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन के 2 से 3 एसी कोचों में आग भड़क उठी, जिसके चलते यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

नगर कौंसिल सरहिंद के दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की वजह प्राथमिक रूप से शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, क्योंकि प्रभावित डिब्बा (G19, 223125/C) इलेक्ट्रिक पैनल वाले कोच के समीप था। इस कोच के साथ-साथ दो अन्य डिब्बे भी क्षतिग्रस्त हुए, जिन्हें सुरक्षित रूप से ट्रेन से अलग कर दिया गया।

इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, हालांकि सामान निकालने के दौरान एक महिला यात्री झुलस गई, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में भर्ती कराया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और घटनाक्रम पर रेलवे अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए हैं।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *