📅 Thursday, July 16, 2026 ☁ 30°C · Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

बड़ी खबरसत्ता का संग्राम (Politics)

कुंदरकी उपचुनाव पर हाईकोर्ट सख्त: भाजपा विधायक रामवीर सिंह समेत सभी प्रत्याशियों को नोटिस, जयाप्रदा केस में अगली सुनवाई 24 अप्रैल को

मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में विजयी भाजपा विधायक रामवीर सिंह समेत सभी प्रत्याशियों को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। यह आदेश न्यायमूर्ति समित गोपाल की अदालत ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद रिजवान की ओर से दाखिल चुनाव याचिका पर दिया है।

याचिका में आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग करते हुए विजय हासिल की। कोर्ट ने सभी प्रत्याशियों को 5 अगस्त तक सबूतों के साथ जवाब दाखिल करने को कहा है। साथ ही, नोटिस के प्रकाशन के लिए महानिबंधक को निर्देशित किया गया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि प्रतिवादी अगली तिथि पर हाजिर नहीं होते हैं तो उनकी गैरमौजूदगी में भी सुनवाई जारी रहेगी।

दूसरी ओर, रामपुर की पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा, अभद्र टिप्पणी मामले में कोर्ट में पेश नहीं हुईं। उनके अधिवक्ता की ओर से स्थगन प्रार्थनापत्र दाखिल कर भाई के निधन और अस्वस्थता का हवाला दिया गया। यह मामला 2019 लोकसभा चुनाव के बाद सपा के एक समारोह में दिए गए विवादित बयान से जुड़ा है।

Also Read: लखनऊ में सीएम युवा उद्यमी योजना लक्ष्य से दूर, बैंकों की ढिलाई से सिर्फ 25% को ही मिला कर्ज

रामपुर निवासी मुस्तफा हुसैन की ओर से आजम खां, डॉ. एसटी हसन, अब्दुल्ला आजम, फिरोज खां, आयोजक मोहम्मद आरिफ और पूर्व चेयरमैन अजहर खां के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस केस की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में हो रही है। कोर्ट ने अब इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 24 अप्रैल की तारीख तय की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *