Sunday, September 13, 2026 27.0° Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

Government

हज यात्रियों को बड़ी राहत: अब हज हाउस में ही मिलेंगे सऊदी रियाल, एसबीआई काउंटर शुरू

LUCKNOW-हज यात्रियों की सुविधा के लिए अब सऊदी रियाल प्राप्त करना और आसान हो गया है। हज कमेटी ने सरोजनीनगर स्थित मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस के प्रशासनिक भवन में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का काउंटर स्थापित कराया है, जहां यात्री हज के दौरान होने वाले खर्च के लिए विदेशी मुद्रा प्राप्त कर सकेंगे।

राज्य हज कमेटियों के माध्यम से हज यात्रा पर जाने वाले प्रत्येक यात्री को सऊदी अरब में खर्च के लिए उड़ान से पहले 2100 सऊदी रियाल लेने होते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है।

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

हज कमेटी के सचिव एस.पी. तिवारी ने बताया कि रियाल प्राप्त करने के लिए यात्रियों को अपने पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड की फोटोकॉपी तथा हज कमेटी की वेबसाइट से लिया गया वर्तमान स्टेटस का प्रिंटआउट साथ लाना अनिवार्य होगा। यात्री 50,000 रुपये तक की राशि सीधे नकद जमा कर सकते हैं। इससे अधिक की विदेशी मुद्रा प्राप्त करने के लिए संबंधित यात्री का एसबीआई में खाता होना आवश्यक है।

इस वर्ष 268 हज यात्रियों की पहली उड़ान 29 अप्रैल को तड़के 2:25 बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना होगी। पहले जत्थे के यात्री शनिवार से हज हाउस पहुंचना शुरू हो गए हैं।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *