Saturday, September 12, 2026 28.7° Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

Social Mediaधर्म और आस्था(Dharma-Karma)बड़ी खबरभारत की बात (National)

लालबागचा राजा की पहली झलक… और भक्तों की नजरें थम गईं!

मुंबई के सबसे प्रसिद्ध गणपति लालबागचा राजा की पहली मनमोहक झलक सामने आ गई है। गणेश चतुर्थी से ठीक पहले शुक्रवार शाम भक्तों को बप्पा के दर्शन हुए, जिसके बाद पूरे मुंबई में उत्साह और बढ़ गया।

इस बार लालबागचा राजा सिंहासन पर विराजमान नजर आ रहे हैं। बप्पा का शांत, दयालु और करुणामय स्वरूप भक्तों का खास ध्यान खींच रहा है। पहली झलक सामने आते ही सोशल मीडिया से लेकर पंडाल तक भक्तों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

हर साल की तरह इस बार भी लालबागचा राजा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। गणेश उत्सव से पहले ही मुंबई में पंडालों की सजावट और तैयारियां तेज हो चुकी हैं।

लालबागचा राजा सिर्फ मुंबई ही नहीं, बल्कि देशभर के गणेश भक्तों के लिए आस्था का बड़ा केंद्र हैं। मान्यता है कि यहां दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं और बप्पा से अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं।

बप्पा की पहली झलक सामने आते ही भक्तों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगीं। किसी ने इसे बेहद दिव्य बताया तो किसी ने कहा कि इस बार लालबागचा राजा का स्वरूप बेहद शांत और आकर्षक नजर आ रहा है।

गणेश चतुर्थी के साथ मुंबई में अगले कई दिनों तक भक्ति, उत्सव और श्रद्धा का माहौल रहने वाला है। अलग-अलग गणपति पंडालों में तैयारियां अंतिम दौर में हैं और भक्त बप्पा के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

लेकिन लालबागचा राजा की पहली झलक ने इस उत्साह को और बढ़ा दिया है। बप्पा का रूप सामने आया और भक्तों की नजरें थम गईं!

आपको इस बार लालबागचा राजा का स्वरूप कैसा लगा?

written by :- Anjali Mishra

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *