Tuesday, September 15, 2026 31.3° Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

दुनिया का दंगल (International)

चीन में विदेश जाने पर नया शिकंजा! National Security के नाम पर लग सकता है Travel Ban.

चीन ने मंगलवार यानी 15 सितंबर से नए Exit-Entry Rules लागू कर दिए हैं। इन नियमों के बाद कुछ चीनी नागरिकों के लिए विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगाने की सरकार की शक्तियां और स्पष्ट हो गई हैं।

सबसे अहम बात यह है कि अगर किसी चीनी नागरिक की गतिविधियों को राष्ट्रीय सुरक्षा, औद्योगिक सुरक्षा या तकनीकी सुरक्षा के लिए खतरा माना जाता है, तो उसके विदेश जाने पर रोक लगाई जा सकती है।

नए नियमों के मुताबिक, अगर कोई चीनी नागरिक विदेश में ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल पाया जाता है जिससे चीन की राष्ट्रीय सुरक्षा या हितों को नुकसान पहुंचता है, तो चीन लौटने के बाद उसे 6 महीने से लेकर 3 साल तक विदेश जाने से रोका जा सकता है।

इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति Export Control या Technology Import-Export से जुड़े नियमों का उल्लंघन करता है और उससे चीन की औद्योगिक या तकनीकी सुरक्षा को खतरा माना जाता है, तो संबंधित सरकारी विभाग उसके विदेश जाने पर प्रतिबंध लगा सकते हैं।

यानी अब मामला सिर्फ अपराध या पासपोर्ट नियमों तक सीमित नहीं रहेगा। टेक्नोलॉजी, संवेदनशील जानकारी और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों को भी विदेश यात्रा पर रोक लगाने के आधार के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

नए नियमों में विदेश यात्रा से जुड़े Security Risk Prevention System को भी मजबूत करने की बात कही गई है। चीन की सरकार अलग-अलग देशों और क्षेत्रों में युद्ध, हिंसा, प्राकृतिक आपदा, महामारी या अन्य सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए Travel Advisories जारी कर सकती है।

हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि चीन के हर नागरिक के विदेश जाने पर रोक लग गई है। आम यात्रियों के लिए सामान्य अंतरराष्ट्रीय यात्रा जारी रहेगी। लेकिन सुरक्षा या तकनीकी जोखिम से जुड़े लोगों पर सरकारी जांच और प्रतिबंध का दायरा बढ़ गया है।

विदेशियों के लिए भी कुछ नए प्रावधान हैं। उदाहरण के लिए, चीन में वीजा या प्रवेश के दौरान झूठी जानकारी या फर्जी दस्तावेज देने वालों को एक से पांच साल तक चीन में प्रवेश से रोका जा सकता है।

कुल मिलाकर, चीन ने विदेश यात्रा को अब National Security और Technology Security के नजरिए से और ज्यादा सख्ती से नियंत्रित करने का कानूनी ढांचा तैयार किया है। ऐसे में सवाल यही है क्या आने वाले समय में चीन संवेदनशील सेक्टर में काम करने वाले लोगों की विदेश यात्रा पर और ज्यादा निगरानी बढ़ाएगा?

written by :- Anjali Mishra

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *