कौन है प्रयागराज की शक्ति दुबे,जिन्होंने किया ये मकाम हासिल !
यूपीएससी परीक्षा सबसे कठिन परीक्षाओ में से एक मानी जाती है, हर कोई इस परीक्षा को पास नहीं कर सकता क्योकि इस परीक्षा को पास करने के लिए कठिन परिश्रम और धैर्य की बेहद जरुरत होती है, यूपीएससी ने 2024 का फाइनल रिजल्ट आज यानी 22 अप्रैल को जारी कर दिया है,इस प्रतिष्ठित परीक्षा में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने प्रथम रैंक (AIR-1) हासिल कर शहर और देश का नाम रोशन किया है। इस परीक्षा में कुल 1,009 उमीदवारो ने भाग लिया था शक्ति दुबे ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि हर्षिता गोयल ने दूसरा और डोंगरे अर्चित पराग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रयागराज की शक्ति दुबे ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से यूपीएससी 2024 में टॉप कर इतिहास रचा है। शक्ति दुबे ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से बायोकैमेस्ट्री में एमएससी की है। 2018 में पोस्ट ग्रेजुएट होने के बाद शक्ति दुबे ने सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार और शहर को गौरवान्वित किया है, बल्कि लाखों यूपीएससी अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी हैं। इनसे प्रेणना लेकर अब जो बच्चे सिविल सर्विसेस की तैयारी कर रहे है अब वो बच्चे इसी लगन से प्रेपरेशन करेंगे.
