📅 Thursday, July 16, 2026 ☁ 33°C · Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

सत्ता का संग्राम (Politics)

तेजस्वी यादव का एलान: बिहार की जवानी बर्बाद नहीं होने दूंगा, NDA को 20 साल दिए, मुझे दीजिए 20 महीने

पटना के गांधी मैदान में वक्फ संशोधन कानून के विरोध में विपक्ष एकजुट नजर आया। मुस्लिम संगठनों की अपील पर INDIA गठबंधन के तमाम नेताओं ने मंच साझा किया। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पूर्णिया सांसद पप्पू यादव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “यह देश किसी के बाप का नहीं है, यह हम सबका देश है। हिन्दू, मुसलमान, सिख, ईसाई—सभी ने आज़ादी की लड़ाई में योगदान दिया है। अब भाजपा सत्ता से जा रही है, इसलिए गरीब, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों का हक छीनना चाहती है।”

Also Read: चुनाव आयोग का नया आदेश: अब 45 दिन बाद डिलीट होंगे वीडियो, बढ़ी राजनीतिक हलचल

तेजस्वी ने मतदाता सूची को लेकर केंद्र पर साजिश का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया है कि बिहार की मतदाता सूची को निरस्त कर केवल 25 दिन में नई सूची तैयार की जाए। ये लोग वोटर लिस्ट से नाम काटने का षड्यंत्र कर रहे हैं ताकि आपको योजनाओं से वंचित किया जा सके।”तेजस्वी ने बिहार की जनता से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति सतर्क रहें और किसी को भी उनका हक छीनने न दें।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *