📅 Tuesday, July 14, 2026 ☁ 30°C · Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

सत्ता का संग्राम (Politics)

अलीगढ़ यूनिवर्सिटी से जुड़े कॉलेजों में छात्रवृत्ति संकट पर गरमाई सियासत, मायावती ने सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के हजारों छात्र छात्रवृत्ति संकट से जूझ रहे हैं। अब यह मामला सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए यूपी सरकार पर जमकर हमला बोला है।

मायावती ने इसे दलित छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय करार देते हुए कहा कि समाज कल्याण विभाग की घोर लापरवाही के चलते लगभग 3,500 दलित छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति का भुगतान अब तक नहीं हुआ है।

एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए मायावती ने लिखा, “राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी से जुड़े दर्जनों कॉलेजों में एससी/एसटी छात्रों की छात्रवृत्ति समय से न मिल पाने के कारण छात्रों में बेचैनी और आक्रोश है। यूनिवर्सिटी और जिला प्रशासन ने कई बार समाज कल्याण विभाग को पत्र लिखे, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।”उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों की पढ़ाई अब रुकने की कगार पर है और वे मानसिक व आर्थिक तनाव में हैं।

Also Read: चुनाव आयोग का नया आदेश: अब 45 दिन बाद डिलीट होंगे वीडियो, बढ़ी राजनीतिक हलचल

मायावती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप की अपील करते हुए कहा कि चूंकि यह विश्वविद्यालय उनके विशेष प्रयासों से बना है, इसलिए उन्हें इस संकट का तुरंत समाधान निकालना चाहिए।गौरतलब है कि हाल ही में अलीगढ़ में बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश गौतम को छात्रों ने ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया था कि प्रशासन ने उनके छात्रवृत्ति फॉर्म निरस्त कर दिए हैं।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *