📅 Wednesday, July 15, 2026 ☁ 31°C · Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

Governmentसत्ता का संग्राम (Politics)

भाजपा राज में पुलिस बनी डर और भ्रष्टाचार का प्रतीक: अखिलेश यादव

लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि प्रदेश में अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है। भाजपा ने पुलिस को पूरी तरह निरंकुश और राजनीतिक औजार बना दिया है, जिससे अब गरीबों को न्याय मिलना नामुमकिन हो गया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की लापरवाही और पुलिसिया दमन के कारण आज गरीब, मजलूम और आम जनता आत्महत्या करने पर मजबूर हो रही है। जिनके कंधों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी है, वही वर्दीधारी आज उत्पीड़न और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

उन्होंने कहा कि जबसे भाजपा सत्ता में आई है, पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर, वसूली, और लूट जैसे गंभीर आरोप लग रहे हैं। भाजपा अपने राजनीतिक लाभ के लिए पुलिस का खुलकर दुरुपयोग कर रही है — चुनावों में दबाव बनाकर फर्जी वोटिंग, मतदाताओं को डराना और विपक्ष पर झूठे मुकदमे दर्ज करवाना इसकी मिसाल हैं।

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा राज में पुलिस तंत्र पूरी तरह राजनीतिक गुलाम बन चुका है और इसका खामियाजा प्रदेश की गरीब जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने फर्रुखाबाद की घटना का जिक्र करते हुए बताया कि थाने से छूटे एक युवक ने 50 हजार की रिश्वत मांगने के आरोप में आत्महत्या कर ली, वहीं कानपुर में 11 सिपाहियों को पशु व्यापारी से पैसे लूटने के मामले में सस्पेंड किया गया।

Also Read: चुनाव आयोग का नया आदेश: अब 45 दिन बाद डिलीट होंगे वीडियो, बढ़ी राजनीतिक हलचल

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज पुलिस हिरासत में मौतों के मामले में देश में सबसे ऊपर है, और भाजपा ने पूरी कानून-व्यवस्था को बर्बादी की ओर धकेल दिया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार के कार्यकाल में पुलिस व्यवस्था को सुधारने के लिए कई अहम कदम उठाए गए थे, जैसे राजधानी लखनऊ में आधुनिक पुलिस मुख्यालय का निर्माण और विश्वस्तरीय डायल 100 सेवा की शुरुआत, जिससे पीड़ितों को बिना थाने गए ही त्वरित सहायता मिलने लगी थी। लेकिन भाजपा ने उसे 112 में बदलकर व्यवस्था का हाल और बदतर कर दिया।

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि आज उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के अत्याचारों से पूरी तरह त्रस्त है, और 2027 के विधानसभा चुनाव में यह जनता अन्यायी शासन को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुकी है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *