Friday, September 11, 2026 27.3° Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

सत्ता का संग्राम (Politics)

अपर्णा यादव का राहुल गांधी पर तंज, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं बड़ी बात

उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव शुक्रवार को सुल्तानपुर दौरे पर रहीं। इस दौरान उन्होंने जिला जेल में महिला बंदियों से मुलाकात की। अपर्णा यादव ने बताया कि जेल में पुस्तकालय बनाया जा रहा है और वह उसमें पुस्तकें उपलब्ध कराएंगी।

अपनी मां पर दर्ज मामले को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने सिर्फ “नो कमेंट” कहा।

इसके बाद उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लिया। राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम वाले बयान पर अपर्णा यादव ने कहा कि “वोट चोरी करना या न करना एक विषय है, लेकिन कांग्रेस से ज्यादा वोट चोरी किसने की है? बोफोर्स घोटाला गूगल कर लीजिए, कांग्रेस की हकीकत सामने आ जाएगी।”

Also Read: चुनाव आयोग का नया आदेश: अब 45 दिन बाद डिलीट होंगे वीडियो, बढ़ी राजनीतिक हलचल

उन्होंने आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने आतंकवाद फैलाने वालों की नींद उड़ा दी है। आज राष्ट्रविरोधी चैन से सो नहीं पा रहे हैं।

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए अपर्णा यादव बोलीं, “वे अजीब तरीके से बयान देते हैं। प्रधानमंत्री की तारीफ करने के बजाय ऐसी बातें करना समझ से परे है। भारत सरकार की एजेंसियों पर अनाप-शनाप बोलने से राजनीति नहीं चमकेगी। इतने बड़े परिवार से होने और लंबे समय से राजनीति में रहने के बावजूद वे ऐसी बातें क्यों करते हैं, यह मेरी समझ से बाहर है।”

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *