📅 Tuesday, July 14, 2026 ☁ 31°C · Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

बड़ी खबर

बिजली संकट पर अखिलेश का तंज: स्वास्थ्य मंत्री बेकार की दौड़ में !

यूपी में मंडरा रहे बिजली संकट को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव योगी सरकार पर इस वक्त हमलावर हैं। अखिलेश ने  योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि योगी सरकार वायदे से पलट गयी। मंगलवार को किए गए अपने एक ट्वीट में अखिलेश ने यह तंज कसा है। गौरतलब है कि भीषण गर्मी के चलते राज्य में बिजली कटौती की जा रही है जिसको लेकर विपक्षी दल सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

हालांकि बिजली संकट और कटौती को लेकर सीएम योगी ने सख्त रूख अपनाते हुए अफसरों को राज्य में बिजली कटौती का रोस्टर लागू करने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही बिजली संयंत्रों को समय पर कोयले आदि ईंधन की सप्लाई के लिए भी सीएम योगी ने उचित व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश अफसरों को दिए हैं।  

हरदोई मेडिकल कॉलेज में बिजली की कटौती के कारण आईसीयू वार्ड में मरीजों और उनके तीमारदारों को गंभीर समस्याओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. जिसमें देखा जा सकता है कि बिजली नहीं होने से तीमारदार हाथ से पंखा झलकर मरीजों को गर्मी से बचा रहे हैं. इस मामले को लेकर अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य और बिजली मंत्री को लेकर तंज कसा है.

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

अखिलेश ने X पर लिखा कि ‘अब क्या बिजली मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री जी के बीच भी कुछ टकराहट है, जिसके कारण स्वास्थ्य मंत्री जी के अपने जनपद हरदोई में मेडिकल कॉलेज की अलग लाइन होने के बावजूद भी आईसीयू वार्ड तक में बिजली न आने की ख़बरें बनीं. बीमार तो बीमार, जो तीमारदारी कर रहे हैं, वो भी पंखा हिलाते-हिलाते ‘गर्मी-घुटन-उमस’ से बेहाल और बीमार हो रहे हैं.’

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *