इंडोनेशिया में बड़ा फेरी हादसा! 243 लोगों से भरी नाव पलटी, 6 की मौत और 129 से ज्यादा लापता !
इंडोनेशिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जावा सागर में यात्रियों से भरी एक फेरी खराब मौसम के बीच पलट गई। हादसे के वक्त फेरी में कुल करीब 243 लोग सवार थे।
जानकारी के मुताबिक, Virgo Transport 8 नाम की यह फेरी इंडोनेशिया के सुराबाया से बंजारमासिन की तरफ जा रही थी। सफर के दौरान समुद्र में मौसम बिगड़ गया और तेज लहरों के बीच फेरी पलट गई।
हादसे के बाद समुद्र में अफरा-तफरी मच गई। अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 129 से 130 लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं 107 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है।
लापता लोगों की संख्या को देखते हुए राहत और बचाव अभियान बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। समुद्र में तेज लहरों और खराब परिस्थितियों के बीच बचाव दल लगातार लापता यात्रियों की तलाश कर रहे हैं।
हादसे के बाद बड़े स्तर पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बचाव दल समुद्र में अलग-अलग हिस्सों में तलाशी अभियान चला रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा जा सके।
इस तरह के समुद्री हादसों में समय सबसे महत्वपूर्ण होता है। इसलिए रेस्क्यू टीमें लगातार अभियान चला रही हैं और मौसम की चुनौती के बावजूद लापता यात्रियों को खोजने की कोशिश जारी है।
फिलहाल हादसे की सटीक वजह सामने नहीं आई है। शुरुआती जानकारी में खराब मौसम और समुद्र की तेज लहरों का जिक्र है, लेकिन फेरी आखिर किस वजह से पलटी, इसकी आधिकारिक जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी।
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि लापता करीब 129 से 130 यात्रियों में से कितने लोगों को सुरक्षित बचाया जा सकता है। बचाव अभियान जारी है और जैसे-जैसे अधिकारियों की तरफ से नई जानकारी सामने आएगी, मृतकों और लापता लोगों के आंकड़े भी बदल सकते हैं।
जावा सागर में हुए इस दर्दनाक हादसे पर पूरी दुनिया की नजर है। राहत और बचाव अभियान जारी है।
written by :- Anjali Mishra
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )
