Friday, September 11, 2026 27.4° Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

बड़ी खबर

जब नियम के आगे झुका ओहदा — होमगार्ड बना ईमानदारी की मिसाल

मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान एक अनोखा और प्रेरणादायक दृश्य सामने आया, जब एक होमगार्ड ने अपनी ड्यूटी को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी (DM) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) जैसे उच्चाधिकारियों का काफिला रोक दिया। यह घटना गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर हुई, जहां सुरक्षा नियमों के तहत ई-रिक्शा के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।

डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार, अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण पर निकले थे। ई-रिक्शा से जैसे ही उनका काफिला राधाकुंड से गोवर्धन की ओर बढ़ा, उन्हें बागड़ी प्याऊ तिराहे पर तैनात होमगार्ड महेंद्र सिंह ने रोक दिया। अधिकारियों ने परिचय दिया, लेकिन महेंद्र सिंह ने विनम्रता और दृढ़ता से नियमों का हवाला देते हुए उन्हें आगे बढ़ने से मना कर दिया।

यह वही नियम था, जिसे खुद प्रशासन ने लागू किया था — कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए परिक्रमा मार्ग में किसी भी वाहन की अनुमति नहीं होगी।

Also Read: चुनाव आयोग का नया आदेश: अब 45 दिन बाद डिलीट होंगे वीडियो, बढ़ी राजनीतिक हलचल

इस अनुशासन और साहसिक कर्तव्यनिष्ठा को देखकर जिलाधिकारी और एसएसपी ने होमगार्ड की प्रशंसा की और सम्मानित करने का निर्णय लिया। अधिकारियों ने भी नियमों का पालन करते हुए अपना रास्ता बदल लिया।

एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा, “ड्यूटी को इस ईमानदारी से निभाना हर कर्मचारी के लिए प्रेरणा है।”इस दौरान अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *