Friday, September 11, 2026 27.4° Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

GovernmentSocial Mediaबड़ी खबरभारत की बात (National)सत्ता का संग्राम (Politics)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने की भारतीय छात्रों के लिए मुश्किलें खड़ी !

केंद्र सरकार के तमाम दावों के बीच अमेरिका ने अपनी अकड़ कायम रखते हुए ये साबित कर दिया की भारत भले ही अमेरिका से अच्छी दोस्ती निभाने की पूरी कोशिश करे लेकिन अमेरिका भारत को झटके देता ही रहेगा,एक और झटका अमेरिका ने भारत को दे दिया है विदेश में पढ़ाई के इच्छुक छात्रों को झटका! अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने नए एफ, एम और जे वीज़ा इंटरव्यू शेड्यूल करने पर रोक लगा दी है।

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सभी दूतावासों को निर्देश जारी किया है कि फिलहाल कोई नया शैक्षणिक (F), गैर-शैक्षणिक/व्यावसायिक (M) और एक्सचेंज प्रोग्राम (J) वीज़ा इंटरव्यू निर्धारित नहीं किया जाए। ट्रंप प्रशासन विदेशी छात्रों की सोशल मीडिया जांच के नए मापदंड लागू करने की तैयारी में है, जिससे वीज़ा प्रक्रिया और कठिन हो सकती है। F वीज़ा: शैक्षणिक अध्ययन के लिए M वीज़ा: व्यावसायिक या तकनीकी शिक्षा के लिए J वीज़ा: एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए इस फैसले से हजारों भारतीय छात्रों की योजनाओं पर पड़ सकता है असर।

इस पूरे मामले पर अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा, ‘हम व्यक्तिगत वीजा मामलों के बारे में बात नहीं कर रहे। हम व्यक्तियों के बारे में चुने गए विकल्पों की प्रकृति के बारे में बात नहीं करते। हम जानते हैं कि अमेरिका में आने वाले लोगों की जांच करने की प्रक्रिया को बहुत गंभीरता से लिया जाता है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *