📅 Thursday, July 16, 2026

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

बड़ी खबर

बकरीद पर अनोखी ‘कुर्बानी’: देवरिया में बुज़ुर्ग ने खुद को अल्लाह के नाम किया समर्पित, पत्र में लिखा भावुक संदेश

जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के उधोपुर गांव में बकरीद के दिन एक चौंकाने वाली और भावुक कर देने वाली घटना सामने आई। गांव के 60 वर्षीय ईश मोहम्मद ने बकरीद की नमाज अदा करने के बाद खुद को ‘कुर्बान’ कर दिया।

ईश मोहम्मद हर साल की तरह इस बार भी अंबेडकर नगर स्थित किछौछा शरीफ की दरगाह पर हाजिरी देकर शुक्रवार दोपहर घर लौटे थे। शनिवार को बकरीद की सुबह मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद वे करीब 10 बजे अपने घर पहुंचे और झोपड़ी में जाकर आराम करने लगे।करीब एक घंटे बाद उनकी झोपड़ी से कराहने की आवाज सुनकर जब उनकी पत्नी हजरा खातून अंदर गईं तो देखा कि ईश मोहम्मद ने अपने गले पर चाकू से वार कर लिया है। यह देखकर वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। शोर सुनकर गांव वाले इकट्ठा हुए और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी गई।

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

गंभीर हालत में ईश मोहम्मद को पहले देवरिया मेडिकल कॉलेज और फिर गोरखपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान शाम को उनकी मौत हो गई।अंधविश्वास या आध्यात्मिक समर्पण? पुलिस जांच के अनुसार, ईश मोहम्मद ने खुदकुशी नहीं बल्कि ‘कुर्बानी’ की भावना से ऐसा कदम उठाया। उनके पास से एक पत्र बरामद हुआ, जिसमें लिखा था:

थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद के मुताबिक, ईश मोहम्मद धार्मिक प्रवृत्ति के थे और अकसर एकांत में इबादत करते थे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।परिवार में शोक की लहरईश मोहम्मद अपने पीछे पत्नी, तीन बेटे अहमद अंसारी, मोहम्मद फैज और ताज मोहम्मद समेत पूरे परिवार को छोड़ गए हैं। उनके इस कदम ने गांव और पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *