Friday, September 11, 2026 27.4° Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

GovernmentSocial Mediaबड़ी खबर

यूपी बोर्ड की परीक्षा में इन विद्यार्थियों ने किया टॉप !

यूपी बोर्ड वर्ष 2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम आज घोषित हो गया है। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार परीक्षा परिणाम दोपहर 12.30 बजे जारी कर दिया गया। परीक्षाफल को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in और डिजिलॉकर की वेबसाइट www.result.digilocker.gov.in पर देखा जा सकता है। परीक्षा प्रदेश के 75 जिलों के 8,140 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. बोर्ड ने 9 अप्रैल तक मूल्यांकन पूरा किया था. इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है.तो वही उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने भी विद्यार्थियों को ढेरों बधाईयां देते हुए,ट्विटर हैंडल X पर एक पोस्ट जारी किया जिसमे उन्होंने लिखा,उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई! यह उपलब्धि आप सभी की मेधा, मेहनत एवं अनुशासन का प्रतिफल है। जीवन की हर परीक्षा में आपके परिश्रम को प्रतिष्ठा मिले, सफलता आपकी स्थायी साथी बने, यही शुभकामना है।
अब आपको दिखते है टॉप-3 में किसने किया कब्जा 1 यश प्रताप सिंह (जालौन)97.83%,अंशी (इटावा) 97.67%,अभिषेक कुमार यादव (बाराबंकी) 97.67 %,ऋतु गर्ग (मुरादाबाद) 97.50%,अर्पित वर्मा (सीतापुर) 97.50 %,सिमरन गुप्ता (जालौन) 97.50%, यूपी बोर्ड की परीक्षा 22 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित की गई थी। जिसका परिणाम आज घोषित हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *