📅 Tuesday, July 14, 2026 ☁ 28°C · Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

बड़ी खबर

मोहर्रम से पहले कुंडा में सख्ती: राजाभैया और उनके पिता राजा उदय प्रताप सिंह 40 घंटे के लिए नजरबंद, भदरी किले पर भारी फोर्स तैनात

जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया को पुलिस ने भदरी किले में नजरबंद कर दिया है। साथ ही उनके पिता राजा उदय प्रताप सिंह समेत कुल 13 लोगों को एहतियातन नजरबंदी के आदेश दिए गए हैं। यह कार्रवाई कुंडा कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर में मोहर्रम का त्यौहार शांति पूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से की गई है।

शनिवार तड़के करीब पांच बजे क्राइम इंस्पेक्टर संजय सिंह भारी पुलिस बल के साथ भदरी किले पहुंचे और नजरबंदी का नोटिस चस्पा किया। यह नजरबंदी रविवार रात 9 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान किसी भी व्यक्ति को किले से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

नजरबंद किए गए लोगों में राजा उदय प्रताप सिंह के अलावा बड़ूपुर निवासी भवानी विश्वकर्मा, शेखपुर निवासी उमाकांत, बढ़ईपुर निवासी आनंदपाल, मियां का पुरवा निवासी जमुना प्रसाद, सुभाष नगर निवासी व सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष अधिवक्ता हनुमान प्रसाद पांडेय, रवि सिंह, लोहारन का पुरवा निवासी गया प्रजापति, हथिगवां थाना क्षेत्र के नौबस्ता निवासी जितेंद्र यादव, सरैया प्रवेशपुर निवासी केसरी नंदन, बेंती निवासी निर्भय सिंह, गोपालगंज शाहपुर निवासी जुगनू विश्वकर्मा और प्रयागराज के पन्नालाल रोड निवासी मोहनलाल शामिल हैं।

Also Read: चुनाव आयोग का नया आदेश: अब 45 दिन बाद डिलीट होंगे वीडियो, बढ़ी राजनीतिक हलचल

इन सभी के घरों पर भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, राजा उदय प्रताप सिंह ने 4 जुलाई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर मुस्लिम समुदाय को लेकर विवादित पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था — “पुलिस का कोई नियंत्रण नहीं है, ऊंचे लोग मुसलमानों को खुश करते हैं, निचले लोग उनका अनुसरण करते हैं।”बीते वर्षों में मोहर्रम के दौरान शेखपुर में कई बार तनावपूर्ण स्थितियां पैदा हुई हैं। इसी पृष्ठभूमि में प्रशासन ने इस बार सख्त रुख अपनाया है और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।भदरी किले के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *