Sunday, September 13, 2026 27.0° Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

GovernmentSocial Mediaबड़ी खबर

“एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने दिखाया अपना दम”

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार की रात भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेनाओं ने पूरी तरह नाकाम कर दिया।

इनमें अमेरिका निर्मित दो एफ-16 और चीन निर्मित दो जेएफ-17 हैं। जैसलमेर में गिराए एफ-16 और अखनूर में गिराए गए अन्य विमान के दो पायलटाें को सैन्य बलों ने हिरासत में ले लिया।

पाकिस्तान के दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारत ने पड़ोसी देश के लाहौर, इस्लामाबाद, पेशावर व सियालकोट समेत सात शहरों पर एकसाथ हमला किया। थल व वायुसेना के बाद नौसेना भी इसमें जुड़ गई।

अरब सागर में तैनात नौसेना के युद्धपोत आईएनएस विक्रांत ने कराची पर हमला किया और बंदरगाह तबाह कर दिया। कोलकाता श्रेणी के विध्वंस पोत से भी पाकिस्तान पर मिसाइलें दागी गईं। नौसेना ने 1971 के बाद पहली बार मोर्चा खोला है।

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

सेना ने कहा कि जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में पाकिस्तान के हमलों में कोई नुकसान नहीं हुआ है। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान में सियालकोट स्थित सेना मुख्यालय को निशाना बनाया है। लाहौर में पाकिस्तान के हवाई चेतावनी प्रणाली अवाक्स को भी नष्ट कर दिया। इसके नष्ट होने से लाहौर और आसपास हवाई हमले करना वायुसेना के लिए आसान हो जाएगा।

पाकिस्तान की ओर से हमले की शुरुआत होते ही भारत ने तत्काल एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम और स्वदेशी आकाश एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय कर दिया। सूत्रों का कहना है कि इन वायु रक्षा प्रणालियों ने पाकिस्तान की आठ मिसाइलों और 30 से अधिक ड्रोन को मार गिराया।

दो ड्रोन जम्मू यूनिवर्सिटी के पास गिराए गए, जबकि एक मिसाइल को सांबा सेक्टर में गिराया गया है। पठानकोट में भी एक ड्रोन को मार गिराया गया। जैसलमेर में भी कई मिसाइलें गिराई गईं। पाकिस्तान के हमले के बाद पूरे जम्मू, श्रीनगर, पठानकोट, जैसलमेर और भुज में ब्लैक आउट कर दिया गया।

आयुध भंडार को निशाना बनाने की कोशिश : पाकिस्तान ने पंजाब के पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला और जालंधर में ड्रोन हमले किए। इनमें से जालंधर के सुरानस्सी में सेना के आयुध डिपो को निशाना बनाने का प्रयास किया गया। हालांकि, सभी प्रयास नाकाम कर दिए गए। जालंधर में भारतीय सेना के व्रज कोर का मुख्यालय है, बीएसएफ का फ्रंटियर मुख्यालय भी है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *