📅 Wednesday, July 15, 2026 ☁ 30°C · Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

Government

राजभर ने मऊ में ठोकी दावेदारी, बोले– बृजेश सिंह से देश में सबसे अच्छे रिश्ते

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मऊ सदर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान देकर राजनीतिक हलचल तेज़ कर दी है। उन्होंने माफिया से नेता बने बृजेश सिंह के साथ अपने रिश्तों को “पूरे देश में सबसे अच्छा” बताते हुए नए सियासी समीकरणों के संकेत दिए हैं। मऊ में संभावित उपचुनाव की स्थिति को लेकर उन्होंने स्पष्ट कहा कि SBSP 100% दावेदारी करेगी और उन्हें NDA के सहयोगी दलों पर पूरा भरोसा है, लेकिन भाजपा को लेकर दूरी का संकेत भी दे डाला।

राजभर ने कहा कि पार्टी ने पंचायत चुनाव की तैयारियों के साथ-साथ मऊ उपचुनाव के लिए भी रणनीति बना ली है। अब्बास अंसारी की सदस्यता रद्द होने की स्थिति पर उन्होंने कहा कि कोर्ट का जो भी फैसला आएगा, पार्टी उसी के आधार पर उपचुनाव में उतरेगी। उन्होंने यह भी दोहराया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में अब्बास अंसारी को टिकट देना समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के दबाव में लिया गया फैसला था।

बृजेश सिंह से संबंधों पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, “मेरे बृजेश सिंह से पूरे देश में सबसे अच्छे रिश्ते हैं।” हालांकि जब पूछा गया कि क्या बृजेश सिंह SBSP के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने जवाब दिया, “इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है।

Also Read: चुनाव आयोग का नया आदेश: अब 45 दिन बाद डिलीट होंगे वीडियो, बढ़ी राजनीतिक हलचल

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए राजभर ने कहा कि अखिलेश को रात में सोचने की आदत है, इसलिए वे बयान भी रात से जोड़ते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चार बार सत्ता में रहने के बावजूद अखिलेश ने सभी जातियों की उपेक्षा की, और अब उनकी राजनीति यादव बनाम ब्राह्मण और सवर्ण बनाम दलित तक सिमट गई है।

इटावा के कथावाचक विवाद पर राजभर ने सवाल उठाया कि क्या अखिलेश को ब्राह्मणों का वोट नहीं चाहिए? उन्होंने यादव रेजीमेंट को सड़क पर उतार कर पुलिस पर पथराव करवाया, यह पूरे देश ने वीडियो में देखा है। वहीं रामजी लाल सुमन और चंद्रशेखर रावण के मामले में भी उन्होंने अखिलेश की राजनीति पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि समाज को बांटने की उनकी साजिश सफल नहीं होगी।

बृजभूषण शरण सिंह द्वारा इटावा मामले में अखिलेश यादव का बचाव करने पर राजभर ने सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन यह जरूर जोड़ा कि राजनीति में हर बयान का असर समय आने पर दिखता है और सभी नेता अपने-अपने दावे करते रहते हैं।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *