Friday, September 11, 2026 27.2° Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

सत्ता का संग्राम (Politics)

“मानसून सत्र से पहले बोले पीएम मोदी: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना विजय उत्सव, देशहित में एकजुट हो संसद”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले संसद भवन के बाहर मीडिया से संवाद किया। उन्होंने हाल ही में सफल हुए ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए इसे भारतीय सैन्य शक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताया। पीएम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सेनाओं ने 22 मिनट के भीतर आतंक के आकाओं को नेस्तनाबूद कर दिया, जिससे दुनियाभर में ‘मेड इन इंडिया’ रक्षा क्षमताओं की धाक जमी है।

प्रधानमंत्री ने इस बात की सराहना की कि बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों ने आतंकवाद को लेकर वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को बेनकाब करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, “देश ने एकता की ताकत देखी है। सभी सांसद इस एकता को मजबूती दें। दलहित में भले मत न मिलें, लेकिन देशहित में मन जरूर मिलना चाहिए।”

Also Read: चुनाव आयोग का नया आदेश: अब 45 दिन बाद डिलीट होंगे वीडियो, बढ़ी राजनीतिक हलचल

पीएम मोदी ने नक्सलवाद पर भी अपनी सरकार की निर्णायक कार्रवाई की ओर ध्यान दिलाया और बताया कि कई जिले अब नक्सलवाद से मुक्त हो चुके हैं, जो अब ‘लाल गलियारे’ से ‘हरित विकास क्षेत्रों’ में बदल रहे हैं। साथ ही, अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला द्वारा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत का तिरंगा फहराने को देश के लिए गर्व का क्षण बताया।उन्होंने उम्मीद जताई कि संसद का मानसून सत्र देश की सैन्य उपलब्धियों, राष्ट्रीय एकता, और विकास की भावना को प्रोत्साहित करेगा।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *