📅 Thursday, July 16, 2026 ☁ 32°C · Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

खेल का तूफान (Sports)

“शेरनियों की शान: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, पहली बार बनी विश्व चैंपियन”

भारत की महिला क्रिकेट टीम के विश्व चैंपियन बनने के बाद से ही पूरा देश खुशी से झूम रहा है। करीब डेढ़ महीने की कठिन मेहनत और संघर्ष के बाद भारतीय शेरनियों के चेहरों पर अब सिर्फ गर्व और संतोष की मुस्कान है। भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और जेमिमा रॉड्रिक्स ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वे विश्व कप की ट्रॉफी के साथ नजर आ रही हैं।

भारत की बेटियों ने पहली बार महिला विश्व कप जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है और बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई है। हालांकि, इस खिताबी सफर तक पहुंचना आसान नहीं था। लीग मैचों में भारत को दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों से हार झेलनी पड़ी, लेकिन टीम ने हार से सबक लेते हुए शानदार वापसी की। न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि बांग्लादेश के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। इसके बावजूद टीम का आत्मविश्वास अडिग रहा।

सेमीफाइनल और फाइनल में भारतीय टीम का प्रदर्शन यादगार रहा। हर खिलाड़ी ने पूरे जुनून और एकजुटता के साथ खेला। सांसें थाम देने वाले फाइनल मुकाबले में भारत की बेटियों ने वो कर दिखाया, जिसका इंतजार वर्षों से था।

विजय के बाद स्मृति मंधाना ने भावुक होकर कहा, “मुझे अब तक यकीन नहीं हो रहा कि हमने वर्ल्ड कप जीत लिया है। अपने देश में ट्रॉफी उठाना किसी सपने के सच होने जैसा है। ये पल मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा।” उन्होंने आगे कहा, “हर वर्ल्ड कप में हमने कोशिश की, लेकिन कई बार दिल टूटा। इस बार सभी ने एक-दूसरे के लिए खेला, यही हमारी टीम की असली ताकत है।”

भारत की महिला टीम ने कई बार खिताब के करीब पहुंचकर भी उसे खो दिया था। लेकिन इस बार 2025 में उन्होंने इतिहास रच दिया।

आईसीसी प्रतियोगिताओं में भारतीय महिला टीम का सफर:

2000: सेमीफाइनल (वनडे विश्व कप)

2005: उपविजेता

2009: सेमीफाइनल (टी20 विश्व कप)

2010: सेमीफाइनल (टी20 विश्व कप)

2017: उपविजेता (वनडे विश्व कप)

2018: सेमीफाइनल (टी20 विश्व कप)

2020: उपविजेता (टी20 विश्व कप)

2023: सेमीफाइनल (टी20 विश्व कप)

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *