Tuesday, November 10, 2026 ☁ 24.1° Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

EntertainmentSocial Media

मॉडर्न गर्ल्स कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में ‘फ्रेशर्स पार्टी 2026’ का भव्य आयोजन !

लखनऊ, 13 अक्टूबर 2026। मॉडर्न गर्ल्स कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (MGCPS), विराम खंड-5, गोमती नगर, लखनऊ में मंगलवार शाम नई छात्राओं के स्वागत के लिए ‘फ्रेशर्स पार्टी 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सीनियर छात्राओं की ओर से नए बैच की छात्राओं के स्वागत और उनके साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम में ग्रुप डांस, ग्रुप सॉन्ग, सोलो डांस और सोलो सॉन्ग जैसी प्रस्तुतियां दी गईं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और भारतीय संस्कृति के विविध रंगों को खूबसूरती से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘मिस MGCPS / मिस फ्रेशर’ प्रतियोगिता रही, जिसका आयोजन दो राउंड में किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक कर अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व का परिचय दिया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:

  • मिस MGCPS (मिस फ्रेशर): वैभवी सिंह
  • फर्स्ट रनर-अप: दिव्या राय
  • सेकंड रनर-अप: भक्ति मोदी

कॉलेज के डायरेक्टर श्री राजीव तुली, श्री सिद्धार्थ तुली और श्री सुनील तुली कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने नई छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता की विजेताओं को बधाई दी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में मिस राका दीक्षित, मिस शमशा खान, श्री राकेश मिश्रा, श्री हर्ष सक्सेना और श्री अनिल सावलानी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की सफलता का श्रेय कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विवेक गुप्ता और रजिस्ट्रार मिस सरिता राजपूत के मार्गदर्शन में आयोजन टीम द्वारा किए गए प्रयासों को दिया गया। आयोजन ने नई छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और कॉलेज के माहौल से जुड़ने का अवसर प्रदान किया।

मॉडर्न गर्ल्स कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (MGCPS) के बारे में

मॉडर्न गर्ल्स कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा और कौशल को निखारने तथा विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है। कॉलेज छात्राओं के शैक्षणिक विकास के साथ उनके सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान देता है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:

पब्लिक रिलेशंस ऑफिस
मॉडर्न गर्ल्स कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (MGCPS)
फोन: 8127366407

written by :- Shivendra Tiwari

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *