Friday, September 11, 2026 27.4° Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

खेल का तूफान (Sports)

क्रिकेट टीम के सितारे, रिंकू सिंह अब बनेंगे बेसिक शिक्षा अधिकारी!

भारतीय क्रिकेट टीम के सितारे रिंकू सिंह मैदान के बाहर भी एक नई भूमिका निभाने को तैयार हैं। उन्हें बेसिक शिक्षा विभाग में सीधी भर्ती नियमावली 2022 के तहत बेसिक शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया जा रहा है। इस संबंध में आदेश जारी हो चुका है और विभागीय तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। यूपी के अलीगढ़ से ताल्लुक रखने वाले रिंकू सिंह का यह नया सफर न केवल उनकी कड़ी मेहनत का प्रमाण है, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा भी।

रिंकू हाल ही में समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से सगाई कर सुर्खियों में आए थे। लखनऊ में हुए इस समारोह में खेल और राजनीति के कई दिग्गज मौजूद थे। दोनों का विवाह 18 नवंबर को वाराणसी में प्रस्तावित था, लेकिन घरेलू क्रिकेट व्यस्तताओं के कारण फिलहाल टल गया है। जल्द ही शादी की नई तारीख घोषित की जाएगी।

Also Read: चुनाव आयोग का नया आदेश: अब 45 दिन बाद डिलीट होंगे वीडियो, बढ़ी राजनीतिक हलचल

सफलता की इस ऊंचाई तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। 12 अक्टूबर 1997 को एक साधारण परिवार में जन्मे रिंकू के पिता सिलिंडर वितरण का काम करते थे। रिंकू ने भी शुरुआत में पिता का हाथ बंटाया, लेकिन उनका सपना क्रिकेट था। इंटरनेशनल स्कूली विश्वकप में मैन ऑफ द सीरीज बनकर उन्होंने पहली बार देश का ध्यान खींचा।

इसके बाद आईपीएल में केकेआर की ओर से शानदार प्रदर्शन ने उन्हें क्रिकेट प्रेमियों का चहेता बना दिया। 2023 में वे खासे चर्चित हुए और भारत की टी-20 व एकदिवसीय टीम का हिस्सा बने। अब आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में उन्हें 13 करोड़ में रिटेन किया गया है। रिंकू की ये नई जिम्मेदारी साबित करती है कि मेहनत और जुनून के साथ कोई भी ऊंचाई हासिल की जा सकती है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *