📅 Wednesday, July 15, 2026 ☁ 32°C · Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

Social Mediaअपराध की गूंज (Crime)बड़ी खबरभारत की बात (National)

मंडप में हंगामा, प्रेमिका की ज़िद ने पलट दी तक़दीर !

झांसी के चिरगांव के जरियाई गांव निवासी इंजीनियर दूल्हे ने अनोखे अंदाज में दूल्हन की विदाई कराई। शादी के बाद दूल्हा फूलों से सजी बैलगाड़ी लेकर पहुंच गया। दुल्हन को बैलगाड़ी में बिठाकर घर की ओर रवाना हुआ। उसके इस अंदाज की पूरे गांव में चर्चा हो रही है। तमाम लोगों ने वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

जरियाई गांव निवासी अभिजीत विश्वकर्मा प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर हैं। मंगलवार को उनकी शादी प्राइवेट विद्यालय में पढ़ाने वाली शिक्षिका बबली से हुई। कस्बे में स्थित मैरिज हाल में हिंदू रीति-रिवाज से फेरे के बाद बुधवार को दुल्हन की विदाई का वक्त आया। वहां मौजूद लोग तब हैरान रह गए जब दुल्हा अभिजीत बैलगाड़ी लेकर पहुंच गया। बैलगाड़ी फूलों से सजी थी।

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

अभिजीत का कहना है कि किसान परिवार से होने के नाते बैलगाड़ी उनकी पहचान है। इस वजह से उन्होंने विदाई के लिए बैलगाड़ी चुनी। वहीं, अभिजीत के पिता का कहना है कि पुराने समय में किसान को अन्नदाता माना जाता है। उसके उपकरण को देवतुल्य माना जाता था। अब मशीनरी के दौर में लोग उसे भूल रहे हैं। बेटे के फैसले से उनको भी खुशी है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *