📅 Wednesday, July 15, 2026 ☁ 31°C · Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

अपराध की गूंज (Crime)

बेलांव हत्याकांड: पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत चारों आरोपी कोर्ट से बरी

जौनपुर। केराकत तहसील के बेलांव गांव में वर्ष 2010 में हुए दोहरे हत्याकांड में अपर सत्र न्यायाधीश (एमपी-एमएलए कोर्ट) ने गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत सभी चार आरोपियों को बरी कर दिया।

बेलांव घाट बैरियर के पास एक अप्रैल 2010 की सुबह 5:15 बजे टोल टैक्स विवाद को लेकर संजय निषाद और नंदलाल निषाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में ठेकेदारी विवाद को वजह बताया गया था। पुलिस ने इस हत्याकांड में पूर्व सांसद धनंजय सिंह के साथ आशुतोष सिंह, पुनीत सिंह और सुनीत सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

Also Read: चुनाव आयोग का नया आदेश: अब 45 दिन बाद डिलीट होंगे वीडियो, बढ़ी राजनीतिक हलचल

मामले की सुनवाई के दौरान चारों आरोपियों के बयान कोर्ट में दर्ज हुए, जिसमें सभी ने खुद को निर्दोष बताया। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने इसे राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा कि उन्हें विद्वेषवश फंसाया गया है।

सरकारी पक्ष की ओर से एडीजीसी लाल बहादुर पाल ने कुल 20 गवाहों को कोर्ट में परीक्षित कराया। सभी गवाहों और सबूतों की समीक्षा के बाद न्यायालय ने पर्याप्त साक्ष्य न होने के कारण गुरुवार को सभी आरोपियों को बरी करने का फैसला सुनाया।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *