Friday, September 11, 2026 27.4° Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

धर्म और आस्था(Dharma-Karma)

सावन में बाबा दरबार तैयार: काशी विश्वनाथ धाम में एक करोड़ श्रद्धालुओं की संभावित आमद, वीआईपी दर्शन पूरी तरह बंद

सावन महीने में काशी विश्वनाथ मंदिर में भारी भीड़ को देखते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बार सावन में मंदिर में एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है। मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था से लेकर स्वास्थ्य और सुरक्षा तक के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं।

चार विशेष सोमवार, अलग-अलग शृंगार

इस सावन में चार सोमवार पड़ रहे हैं, जिनमें बाबा विश्वनाथ का विशेष शृंगार किया जाएगा:

14 जुलाई: चल प्रतिमा शृंगार

21 जुलाई: गौरी-शंकर (शंकर-पार्वती) शृंगार

28 जुलाई: अर्धनारीश्वर शृंगार

4 अगस्त: रुद्राक्ष शृंगार

9 अगस्त (पूर्णिमा): झूला शृंगार

प्रवेश और दर्शन व्यवस्था

श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए गेट नंबर 4, नंदू फारिया, सिल्को गली, ढुंढिराज और सरस्वती फाटक से व्यवस्था की गई है। गंगा में बाढ़ के कारण ललिता घाट से प्रवेश अस्थायी रूप से प्रतिबंधित किया जा सकता है।
विशेष बात यह है कि सावन भर किसी भी वीआईपी या वीवीआईपी दर्शन की अनुमति नहीं होगी, सभी श्रद्धालुओं को समान रूप से कतार में लगकर ही दर्शन करना होगा।

ई-रिक्शा सुविधा और डिजिटल दर्शन

वृद्ध, दिव्यांग और बच्चों के लिए गोदौलिया से मैदागिन तक निःशुल्क ई-रिक्शा सेवा चलाई जाएगी।
स्मार्ट सिटी के सहयोग से पूरे शहर और धाम परिसर में बाबा के शृंगार और आरती के डिजिटल दर्शन की व्यवस्था की गई है। साथ ही, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी।

Also Read: चुनाव आयोग का नया आदेश: अब 45 दिन बाद डिलीट होंगे वीडियो, बढ़ी राजनीतिक हलचल

स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रबंध

धाम में पांच स्थानों पर चिकित्सकीय टीमें तैनात रहेंगी, तीन शिफ्टों में डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। दो एंबुलेंस मौजूद रहेंगी, जिनमें से एक में एडवांस लाइफ सपोर्ट की सुविधा होगी।

खोया-पाया और राहत सेवाएं

भीड़ के दौरान बिछुड़ने की स्थिति में सहायता के लिए छह स्थानों पर खोया-पाया केंद्र बनाए जाएंगे:

मंदिर प्रांगण

शंकराचार्य चौक

गेट नंबर 1 (गंगा निकास द्वार)

गेट नंबर 2 (सरस्वती फाटक)

गेट नंबर 4 (मुख्य प्रवेश)

ललिता घाट

पेयजल और ऊर्जा पूर्ति की सुविधा

श्रद्धालुओं के लिए ग्लूकोज/ओआरएस घोल, सूक्ष्म जलपान, बिस्किट, टॉफी और चॉकलेट जैसी सामग्रियों का वितरण किया जाएगा। साथ ही अतिरिक्त पेयजल काउंटर और गुड़ की व्यवस्था भी रहेगी।

महत्वपूर्ण अपील :मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे खाली पेट कतार में न लगें और किसी भी दलाल या कथित विशेष दर्शन के नाम पर ठगी से सतर्क रहें। यदि कोई व्यक्ति विशेष दर्शन या प्रसाद के बहाने धन की मांग करता है, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस या मंदिर कर्मियों को दें।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *