📅 Wednesday, July 15, 2026 ☁ 28°C · Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

बड़ी खबर

स्विस बैंकों में भारत का धन उछला

स्विस बैंकों में भारतीयों का जमा पैसा 2023 के मुकाबले 2024 में तीन गुना बढ़कर 3.5 अरब स्विस फ्रैंक हो गया है। भारतीय रुपए में ये रकम करीब 37,600 करोड़ रुपए होती है।

SNB ने कल यानी 19 जून को ये आंकड़े जारी किए। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि आखिर ये पैसा कहां से आया? क्या ये काला धन है?

स्विस बैंकों में भारतीयों का पैसा कितना बढ़ा है?

जवाब: 2024 में स्विस बैंकों में भारतीयों का जमा पैसा 3.5 अरब स्विस फ्रैंक, यानी करीब 37,600 करोड़ रुपए हो गया है। ये 2023 की तुलना में तीन गुना ज्यादा है। तब ये रकम सिर्फ 1.04 अरब स्विस फ्रैंक (करीब ₹11,000 करोड़) थी। ये 2021 के बाद सबसे ज्यादा रकम है, तब ये 3.83 अरब स्विस फ्रैंक (करीब ₹41 हजार करोड़) थी।

: ये पैसा आखिर किसका है और कहां से आया?

जवाब: ये पैसा भारतीय व्यक्तियों और कंपनियों का है, जो स्विस बैंकों में जमा है, लेकिन ज्यादातर बढ़ोतरी बैंकों और वित्तीय संस्थानों के जरिए आए फंड्स की वजह से हुई है।

व्यक्तिगत ग्राहकों के खातों में जमा राशि सिर्फ 11% बढ़ी है, जो करीब 346 मिलियन स्विस फ्रैंक, यानी करीब 3,675 करोड़ रुपए है। यानी कुल रकम का सिर्फ 10वां हिस्सा ही व्यक्तिगत खातों से है। बाकी पैसा बैंकों, वित्तीय संस्थानों, बॉन्ड्स और सिक्योरिटीज जैसे रास्तों से आया है।

: भारतीय बैंक स्विस बैंकों में पैसा क्यों जमा करते हैं?

: इसके 4 बड़े कारण है…

  • अंतरराष्ट्रीय कारोबार और लेन-देन आसान हो।
  • बॉन्ड्स, सिक्योरिटीज में निवेश से बेहतर रिटर्न मिले।
  • स्विट्जरलैंड के स्थिर और सुरक्षित बैंकिंग सिस्टम का फायदा।
  • विदेशी मुद्रा प्रबंधन और ग्लोबल फाइनेंशियल सिस्टम में हिस्सेदारी।

क्या ये सारा पैसा काला धन है?

जवाब: नहीं, स्विस अधिकारियों और भारतीय सरकार ने साफ किया है कि स्विस बैंकों में जमा सारा पैसा काला धन नहीं माना जा सकता। ये आंकड़े स्विस नेशनल बैंक (SNB) के आधिकारिक रिकॉर्ड से हैं, जो बैंकों की देनदारियों (लाइबिलिटीज) को दिखाते हैं।

इसमें वो पैसा शामिल नहीं है, जो भारतीय, NRI या अन्य लोग तीसरे देशों की कंपनियों के नाम पर जमा करते हैं। स्विस अधिकारी कहते हैं कि वो भारत के साथ टैक्स चोरी और धोखाधड़ी के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करते हैं।

तो फिर इतनी बड़ी रकम स्विस बैंकों में क्यों जमा हो रही है?

जवाब: इसका बड़ा कारण है वित्तीय संस्थानों और स्थानीय शाखाओं के जरिए फंड्स का मूवमेंट। 2024 में इसमें भारी उछाल आया, खासकर बॉन्ड्स, सिक्योरिटीज के जरिए। 2023 में ये रकम 70% गिरकर चार साल के निचले स्तर पर थी, लेकिन अब इसमें रिकवरी हुई है। ये पैसा ज्यादातर कारोबारी या संस्थागत निवेश से जुड़ा हो सकता है, न कि सिर्फ व्यक्तिगत बचत से।

क्या सरकार काले धन को लेकर कोई कदम उठा रही है?

जवाब: हां, भारत और स्विट्जरलैंड के बीच 2018 से वित्तीय जानकारी साझा करने का समझौता है। इसके तहत स्विस बैंकों में भारतीयों के खातों की जानकारी हर साल भारत को दी जाती है। 2019 और 2020 में भी ऐसी जानकारी साझा की गई थी।

भारतीय सरकार समय-समय पर स्विस अधिकारियों से डिटेल्स मांगती रहती है, ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि कोई टैक्स चोरी या अवैध फंड तो नहीं जमा हो रहा।

: क्या स्विस बैंक में पैसा बढ़ना चिंता की बात है?

जवाब: ज्यादा चिंता की बात नहीं है। स्विस बैंकों में पैसा जमा होना अपने आप में गलत नहीं है। ये वैध कारोबारी निवेश, विदेशी व्यापार या वित्तीय संस्थानों की गतिविधियों का हिस्सा हो सकता है। लेकिन अगर कुछ पैसा अवैध तरीके से जमा किया गया है, तो उसकी जांच होनी चाहिए।

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *