Sunday, September 13, 2026 27.4° Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

Government

धान के खेत में PDA का संदेश!

अमेठी के टिकरी गांव में समाजवादी पार्टी ने एक अनूठे तरीके से पीडीए जागरूकता अभियान चलाया। भेंटुआ ब्लॉक में सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को यह कार्यक्रम हुआ। कार्यकर्ताओं ने धान की पौध से खेत में पीडीए लिखा। गांव में पीडीए से संबंधित पर्चे बांटे गए। किसानों और ग्रामीणों से बातचीत की गई।

बढ़ती कीमतों का जिक्र

जयसिंह प्रताप यादव ने वर्तमान सरकार की नीतियों पर प्रश्न उठाए। उन्होंने किसानों को फसलों का उचित मूल्य न मिलने का मुद्दा उठाया। डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का जिक्र किया। बिजली की समस्या और आवारा पशुओं से फसलों को होने वाले नुकसान की बात कही। सपा नेता ने शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर चिंता जताई। परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं का उल्लेख किया। बेरोजगारी और कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए। महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों का मुद्दा भी रखा। न्होंने भाजपा सरकार पर पीडीए वर्ग के आरक्षण पर हमला करने का आरोप लगाया। धर्म और जाति के आधार पर विभाजन का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि किसान, नौजवान, मजदूर, महिला और व्यापारी वर्ग सरकार से असंतुष्ट हैं।

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *