📅 Tuesday, July 14, 2026 ☁ 30°C · Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

Government

कानपुर राज्य कर विभाग में खींचतान और टैक्स चोरी की जांच: अपर आयुक्त शशांक शेखर मुख्यालय से अटैच,

उत्तर प्रदेश शासन ने कानपुर के अपर आयुक्त (ग्रेड-1), राज्य कर शशांक शेखर द्विवेदी को मुख्यालय से अटैच कर दिया है। उनकी जगह केस्को के प्रबंध निदेशक, आईएएस सैमुअल पाल एन को कानपुर राज्य कर विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह पहली बार है जब इस जिम्मेदारी को किसी आईएएस अधिकारी को दिया गया है।

राज्य कर विभाग को कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, वाराणसी और लखनऊ समेत कई जिलों से टैक्स चोरी की गंभीर शिकायतें प्राप्त हुई थीं। सूत्रों के अनुसार, कानपुर राज्य कर विभाग में लंबे समय से शीर्ष अधिकारियों के बीच आपसी खींचतान चल रही थी।

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, अपर आयुक्त ग्रेड-1 शशांक शेखर द्विवेदी ने विभाग में तैनात एक अधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे। टैक्स चोरी से जुड़ी इस जांच में कई उच्च और निम्न स्तर के अधिकारी संदेह के घेरे में आ गए। इससे विभाग में दो गुट बन गए और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया।इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए शासन ने शशांक शेखर द्विवेदी को मुख्यालय से अटैच करने का निर्णय लिया

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *