📅 Wednesday, July 15, 2026 ☁ 32°C · Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

बड़ी खबरवायरल Tashan (Viral Videos)

ट्रेन यात्रा महंगी ! अब लगेज पर भी देना होगा चार्ज

एक वक्त था जब यात्री ट्रेन यात्रा को आराम और सस्ते सफर के लिए चुनते थे। लोग अपनी आधी गृहस्थी तक ट्रेन में साथ ले जाते थे और कोई रोक-टोक नहीं होती थी। लेकिन अब भारतीय रेलवे ने सख्ती दिखाते हुए हवाई यात्रा की तर्ज पर नया लगेज सिस्टम लागू करना शुरू कर दिया है।

नई व्यवस्था के तहत अब तय सीमा से अधिक सामान लेकर यात्रा करने वालों को अतिरिक्त चार्ज देना होगा। यानी अगर आपने निर्धारित वजन से ज्यादा सामान ट्रेन में ले लिया तो उसकी कीमत आपको टिकट के अलावा अलग से चुकानी पड़ेगी।

प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, मिर्जापुर और अलीगढ़ समेत प्रमुख स्टेशनों पर इस सिस्टम को लागू कर दिया गया है। यहां एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीनें लगाई गई हैं, जिनसे यात्रियों के सामान का वजन किया जाएगा।

रेलवे का कहना है कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा दोनों को ध्यान में रखकर उठाया गया है। अधिक सामान की वजह से ट्रेन में भीड़ और असुविधा बढ़ जाती है, साथ ही हादसों की आशंका भी रहती है। इसीलिए अब एक सीमा तय कर दी गई है।

Also Read: चुनाव आयोग का नया आदेश: अब 45 दिन बाद डिलीट होंगे वीडियो, बढ़ी राजनीतिक हलचल

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, यात्रियों को पहले से ही यह जानकारी दी जाएगी कि कितने वजन तक सामान मुफ्त में ले जाया जा सकता है। इसके बाद अतिरिक्त सामान पर तय दरों के अनुसार शुल्क वसूला जाएगा। यह व्यवस्था धीरे-धीरे देशभर के अन्य बड़े स्टेशनों पर भी लागू की जाएगी।

यात्रियों के बीच इस फैसले को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोग इसे जरूरी और व्यवस्थित कदम बता रहे हैं, वहीं कई यात्रियों का कहना है कि ट्रेन की सस्ती यात्रा अब महंगी होती जा रही है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि नया लगेज सिस्टम आम यात्रियों को कितना स्वीकार्य होता है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *