📅 Thursday, July 16, 2026 ☁ 32°C · Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

सत्ता का संग्राम (Politics)

“भाजपा सरकार ने युवाओं का भविष्य अंधेरे में डाला, 2027 में मिलेगा जवाब: अखिलेश यादव”

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा एक युवा-विरोधी पार्टी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश का युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है, और भाजपा सरकार ने छात्रों-नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।

श्री यादव ने कहा, “आज छात्रों और युवाओं के पास नौकरी और रोजगार नहीं है। सरकार ने विभागों की नौकरियों को संविदा और आउटसोर्सिंग के हवाले कर दिया है, जिससे नौजवानों की ज़िंदगी में अंधेरा छा गया है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा साजिश के तहत विभिन्न विभागों का निजीकरण कर रही है और अब बिजली विभाग उसकी अगली योजना का हिस्सा है। “सरकार बिजली व्यवस्था को अपने चहेतों को सौंपकर युवाओं को नौकरी और आरक्षण के अधिकार से वंचित करने का षड्यंत्र कर रही है,” उन्होंने कहा।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के पास युवाओं के भविष्य को लेकर कोई रोडमैप नहीं है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, और नौकरी जैसे अहम मुद्दों पर भाजपा सरकार पूरी तरह विफल रही है और अब समाज में नफरत और भेदभाव फैलाने का काम कर रही है।

Also Read: चुनाव आयोग का नया आदेश: अब 45 दिन बाद डिलीट होंगे वीडियो, बढ़ी राजनीतिक हलचल

उन्होंने 69,000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण के उल्लंघन, मेडिकल प्रवेश और अन्य भर्तियों में युवाओं के साथ हुए अन्याय का जिक्र करते हुए कहा कि हक की मांग करने पर सरकार लाठीचार्ज जैसे हथकंडों से युवाओं की आवाज़ दबा रही है।

“प्रदेश के विभिन्न विभागों में भारी संख्या में पद रिक्त हैं, लेकिन भर्तियां नहीं हो रही हैं। लाखों पढ़े-लिखे नौजवान परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं लेकिन उन्हें सिर्फ निराशा हाथ लग रही है,” श्री यादव ने कहा।उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने इन्वेस्टर समिट और बड़े-बड़े वादों के नाम पर युवाओं को गुमराह किया। “नौ साल की सरकार में एक भी नई फैक्ट्री या बड़ी कंपनी ज़मीन पर नजर नहीं आती। भाजपा का हर वादा सिर्फ जुमला साबित हुआ है,” उन्होंने जोड़ा।अखिलेश यादव ने विश्वास जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में युवा भाजपा को सत्ता से हटाकर अपने अपमान का करारा जवाब देंगे।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *