Friday, September 11, 2026 27.3° Lucknow

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

LiveNewsX

ताज़ा खबरें, हर पल की जानकारी

Uncategorizedबड़ी खबर

भीख में लाखों! मथुरा स्टेशन पर भिखारी की मौत बनी रहस्य

मथुरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-8 पर सोमवार को एक भिखारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जांच में उसके पास इक्यानबे HAZAAR नकद, PNB बैंक की दो विद्ड्रॉल पर्चियां और एक कीपैड मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस भी इतनी बड़ी रकम देखकर हैरान रह गई। अब सवाल उठ रहा है — क्या यह सिर्फ एक आम भिखारी था या इसके पीछे कोई और गहरी कहानी छुपी है? मामले की जांच जारी है।

पुलिस के मुताबिक, रुपयों को गिनने में ही उन्हें घंटों लग गए। अब शव की पहचान कराई जा रही है और साथ ही मामले की गहराई से जांच की जा रही है कि यह सिर्फ एक साधारण भिखारी था या फिर कुछ और राज़ छिपा है इसकी कहानी में?

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह व्यक्ति लंबे समय से स्टेशन पर भीख मांगता देखा गया था, लेकिन उसके पास इतनी बड़ी रकम होना कई सवाल खड़े करता है।

बैंक की पर्ची और मोबाइल फोन भी बरामद

प्लेटफार्म पर काम करने वाले लोगों ने बताया कि लगभग 65 वर्षीय यह वृद्ध काफी समय से जंक्शन पर रह रहा था और यात्रियों से भीख मांगता था। उपनिरीक्षक ने बताया कि मृतक के झोले से ₹91,070 नकद के अलावा, वृंदावन स्थित पंजाब नेशनल बैंक की एक विड्रॉल पर्ची भी मिली है। इस पर्ची पर सिर्फ खाता संख्या और अंग्रेजी में ‘हरिदास देवनाथ’ नाम लिखा था। साथ ही, एक की-पैड वाला मोबाइल फोन भी मिला, जिसमें कोई सिम नहीं थी।

पानीघाट, दुर्गानगर का निकला पता, पहचान के प्रयास जारी

विड्रॉल पर्ची के आधार पर जीआरपी ने वृंदावन की पंजाब नेशनल बैंक से संपर्क किया, तो खाते पर पानीघाट दुर्गानगर का पता निकला। पुलिसकर्मियों ने पानीघाट पहुंचकर मृतक का फोटो दिखाकर उसकी पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि शव की पहचान के प्रयास लगातार जारी हैं।

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

पुलिस कर रही है संपत्ति के स्रोत की जांच

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि भिखारी के पास इतनी बड़ी रकम कहां से आई. क्या वह वर्षों से जमा की गई भीख है या फिर किसी अवैध स्रोत से मिली. बैंक खाता और अन्य दस्तावेजों की जांच के बाद ही इस रहस्य से पर्दा उठ सकेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *